सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Durg_chemical factory

Durg: केमिकल फैक्टरी में पाइपलाइन फटी, लगी आग; हर तरफ फैला धुआं ही धुआं; कंपनी पर लापरवाही का आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Wed, 01 Apr 2026 10:48 AM IST
विज्ञापन
Durg_chemical factory
केमिकल फैक्टरी में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुर्ग के भिलाई के हथखोज इंजीनियरिंग पार्क स्थित थेथिस हाइड्रोकार्बन कंपनी में पाइपलाइन फट गई और आग लग गई। घटना मंगलवार की रात की बताई जा रही है। कंपनी से धुआं निकलने लगा जिससे आसपास के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पूरे आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद केमिकल से निकलने वाले धुंआ पर काबू पाया गया। शुरुआत जांच में कंपनी प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है।
Trending Videos


हथखोज के इंजीनियरिंग पार्क के थेथिस हाइड्रोकार्बन कंपनी में केमिकल ने अचानक धुआं निकलते देख कर्मचारी के साथ इलाके में अफरा तफरी मच गई। आरोप है कि इसके बाद भी कंपनी प्रबंधन ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग या पुलिस को नहीं दी। लेकिन जब आस पास के लोगों ने आग की लपटे और धुआं देखा तो इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। उसके बाद आनन-फानन में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र सिंह ने बताया कि थेथिस हाइड्रोकार्बन कंपनी में पिंच ऑयल के लोडिंग के दौरान अचानक पाइपलाइन फटने जाने से जमीन पर फैल गई और हवा के संपर्क में आने से धुआं निकलने लगा। धुएं से आसमान काला पड़ा गया और आसपास रहने वालों को सांस लेने में परेशान होने लगी। दमकल विभाग ने केमिकल से निकाने वाले धुंआ को काबू में पाया। दमकल विभाग को शुरुआत जांच में कंपनी प्रबंधन की लापरवाही सामने आया है। विभाग द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन समेत अन्य बिंदुओं पर जांच की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed