{"_id":"6a8445127b03c17db60e128a","slug":"woman-who-had-gone-to-attend-the-kanwar-yatra-was-attacked-with-acid-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: कावड़ यात्रा में महिला और दो बच्चों पर एसिड अटैक, बातचीत बंद करने से नाराज था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: कावड़ यात्रा में महिला और दो बच्चों पर एसिड अटैक, बातचीत बंद करने से नाराज था आरोपी
Tue, 18 Aug 2026 05:14 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 05:14 PM IST
सार
Chhattisgarh News: दुर्ग के नंदिनी थाना क्षेत्र में कावड़ यात्रा में शामिल महिला और उसके दो बच्चों पर मोटरसाइकिल सवार आरोपी ने एसिड फेंक दिया। हमले में महिला का चेहरा और गला झुलस गया, जबकि दोनों बच्चे भी घायल हुए हैं। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी महेश दास बैरागी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नंदिनी थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार आरोपी ने कावड़ यात्रा में निकली महिला और उसके दो बच्चों पर एसिड फेंककर घायल कर दिया। घटना के बाद घायल महिला और बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है। पुलिस ने घटना के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
कावड़ यात्रा के बीच महिला पर फेंका एसिड
नंदिनी थाना क्षेत्र के रवेलीडीह और अरसनारा के बीच सोमवार को कावड़ यात्रा में शामिल हुई महिला पर अज्ञात आरोपी द्वारा एसिड फेंककर फरार होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से महिला और उसके दोनों घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला का चेहरा और गला एसिड के कारण झुलस गया है, वहीं दोनों बच्चे भी हल्के रूप से झुलस गए हैं।
छह महीने पहले पेंट फैक्ट्री में हुई थी पहचान
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि करंजा भिलाई निवासी आरोपी महेश दास बैरागी और महिला की पहले से पहचान थी। दोनों की मुलाकात करीब छह महीने पहले एक पेंट फैक्ट्री में काम करने के दौरान हुई थी।
विज्ञापन
बातचीत बंद करने से नाराज था आरोपी
पुलिस के अनुसार, महिला द्वारा आरोपी से बातचीत बंद करने से वह नाराज था। इसी नाराजगी में आरोपी मोटरसाइकिल से कावड़ यात्रा में शामिल होने गई महिला के पास पहुंचा और उस पर एसिड फेंककर फरार हो गया। हमले में महिला और उसके दोनों बच्चे झुलस गए।
CCTV फुटेज से पुलिस आरोपी तक पहुंची
दुर्ग ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में एक युवक घटनास्थल के आसपास दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर महेश दास बैरागी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने एसिड अटैक करने की बात स्वीकार कर ली।
यह भी पढ़ें: 14 परीक्षाएं रद्द, फिर भी आंदोलन जारी, देवेंद्रनाथ बोले- CBI-CID नहीं, चाहिए पेपर लीक फ्री सिस्टम की गारंटी
आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
पुलिस ने मंगलवार को आरोपी महेश दास बैरागी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। वहीं, एसिड हमले में घायल महिला और उसके दोनों बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है।