{"_id":"69d628aba3735f7c70020d97","slug":"first-argument-then-attack-accused-kills-colleague-in-raipur-arrested-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले बहस, फिर वार: रायपुर में आरोपी ने सहकर्मी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले बहस, फिर वार: रायपुर में आरोपी ने सहकर्मी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 08 Apr 2026 03:37 PM IST
विज्ञापन
सार
रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में एक औद्योगिक इकाई के भीतर मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। काम के दौरान हुए झगड़े के बाद एक कर्मचारी की जान चली गई, जबकि पुलिस ने मुख्य आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में एक औद्योगिक इकाई के भीतर मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। काम के दौरान हुए झगड़े के बाद एक कर्मचारी की जान चली गई, जबकि पुलिस ने मुख्य आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, कुम्हारी स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में काम करने वाले दो कर्मचारियों के बीच मशीन के वाल्व को लेकर कहासुनी हुई थी। साथियों के हस्तक्षेप से मामला उस समय शांत हो गया, लेकिन देर रात विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया।
बताया जा रहा है कि एक कर्मचारी जब आराम करने चला गया, उसी दौरान दूसरे कर्मचारी ने गुस्से में आकर उस पर लोहे के औजार से हमला कर दिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी। जल्द ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने घटना को आवेश में अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया औजार भी बरामद कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
Trending Videos