{"_id":"6a9fddcd6c5fa95aed0d47af","slug":"five-more-accused-arrested-in-bilaspur-violence-police-take-out-procession-29-arrested-so-far-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: बिलासपुर हिंसा में पांच और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस; अब तक 29 गिरफ्त में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: बिलासपुर हिंसा में पांच और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस; अब तक 29 गिरफ्त में
Tue, 08 Sep 2026 03:42 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 08 Sep 2026 03:42 PM IST
सार
जिले में पुरानी रंजिश और सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर खपरगंज इलाके में हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े पांच और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन आरोपियों का सार्वजनिक रूप से जुलूस निकाला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर जिले में पुरानी रंजिश और सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर खपरगंज इलाके में हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े पांच और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन आरोपियों का सार्वजनिक रूप से जुलूस निकाला। मामले में अब तक दोनों पक्षों के कुल 29 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस के अनुसार सोमवार को गिरफ्तार पांचों आरोपी तिफरा क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनमें सन्नी ध्रुव(18), दुर्गेश पूरी गोस्वामी उर्फ गोगा(19), अभिजीत नेताम उर्फ निखिल नेताम(19), करण कश्यप उर्फ बडू (23) और कन्हैया मरावी उर्फ मोटू(19) शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद इनका जुलूस निकाला।
मुख्य आरोपी की तलाश तेज
घटना के दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपी ठाकुर रामसिंह की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस उसके घर के अलावा रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों के यहां भी पहुंच रही है। अधिकारियों के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हर संभावित स्थान की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही पुलिस मामले में फरार अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी
हिंसक विवाद के बाद क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने, अफवाह फैलाने या लोगों को उकसाने वाली गतिविधियों पर भी पुलिस नजर रख रही है। पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट, पेज, ग्रुप और आईडी की निगरानी कर रही है। पुलिस यह भी देख रही है कि कोई व्यक्ति विवाद से जुड़ी भड़काऊ सामग्री प्रसारित कर लोगों को उकसाने का प्रयास तो नहीं कर रहा है। पुलिस ने ऐसे एक दर्जन से अधिक सोशल मीडिया पेज, ग्रुप और आईडी को ब्लॉक कराया है, जिनसे विवादित सामग्री वायरल होने की आशंका थी।
विवाद के बाद पुलिस पर हुआ था पथराव
खपरगंज में युवकों के दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। सोशल मीडिया पर की गई कथित टिप्पणी और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव होने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने और लाठीचार्ज करना पड़ा। इसी दौरान भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया, जिसमें तारबाहर टीआई रवि तिवारी समेत नौ पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग केस दर्ज किए हैं।