फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ladakh army vehicle accident two soldiers killed namika la

लद्दाख में बड़ा हादसा: नामिका ला दर्रे के पास खाई में गिरा सेना का वाहन, दो जवान बलिदान

Wed, 04 Nov 2026 08:37 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह Published by: विकास कुमार Updated Wed, 04 Nov 2026 08:37 PM IST
सार

सेना का वाहन लद्दाख के पहाड़ी क्षेत्र में नियमित ड्यूटी पर था। इसी दौरान नामिका ला दर्रे के करीब वाहन अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा।

विज्ञापन
ladakh army vehicle accident two soldiers killed namika la
लद्दाख में खाई में गिरा सेना का वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में राष्ट्रीय राजमार्ग-01 पर नामिका ला दर्रे के पास बुधवार, 4 नवंबर को सेना का एक भारी वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में वाहन चालक और सह-चालक सहित भारतीय सेना के दो जवान बलिदान हो गए।

Trending Videos

बचाव अभियान और कानूनी कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान चलाया। गहरी खाई से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों जवानों के शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), चिकतान पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला दर्ज, जांच शुरू
इस संबंध में स्थानीय पुलिस थाना वाखा में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। सैन्य अधिकारियों ने इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में अपने दो बहादुर जवानों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed