फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   food inspector accused entering traders house women misbehavior bijapur band

फूड इंस्पेक्टर पर व्यापारी के घर घुसने का आरोप: महिलाओं से बदसलूकी का दावा; व्यापारियों ने बुलाया बीजापुर बंद

Thu, 20 Aug 2026 08:42 AM IST
बीजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2026 08:42 AM IST
सार

Chhattisgarh News: बीजापुर में फूड इंस्पेक्टर पर व्यापारी के घर बिना अनुमति प्रवेश करने और महिलाओं के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। घटना के बाद व्यापारियों ने एफआईआर की मांग करते हुए बीजापुर बंद का आह्वान किया है। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
food inspector accused entering traders house women misbehavior bijapur band
फूड इंस्पेक्टर पर व्यापारी के घर बिना अनुमति प्रवेश करने का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में खाद्य विभाग के एक फूड इंस्पेक्टर पर व्यापारी के घर बिना अनुमति प्रवेश करने और घर में मौजूद महिलाओं के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करने के आरोप से विवाद गहरा गया है। घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश है और उन्होंने संबंधित अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए बीजापुर बंद का आह्वान किया है।
विज्ञापन


निरीक्षण के नाम पर घर पहुंचने का आरोप
व्यापारियों का आरोप है कि फूड इंस्पेक्टर बिना किसी पूर्व सूचना, नोटिस अथवा पर्याप्त टीम के निरीक्षण के नाम पर व्यापारी के घर पहुंचे। इस दौरान अधिकारी के व्यवहार को लेकर घर में मौजूद महिलाओं ने आपत्ति जताई, जिसके बाद मामला विवाद में बदल गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस, दोनों पक्षों से ली जानकारी
विवाद बढ़ने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की बात सुनी। पुलिस ने मामले की परिस्थितियों की जानकारी लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि, व्यापारियों का कहना है कि केवल आश्वासन पर्याप्त नहीं है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी गंभीर आरोप लगने का व्यापारियों का दावा
व्यापारियों ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त अधिकारी के खिलाफ पूर्व में भी जबरन वसूली तथा एक व्यापारी के यहां से कथित तौर पर 5 किलो काजू-बादाम ले जाने जैसे आरोप सामने आ चुके हैं। इन आरोपों को लेकर भी व्यापारियों में नाराजगी बनी हुई है।


एफआईआर की मांग, कार्रवाई नहीं हुई तो बंद की चेतावनी
व्यापारी संगठनों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच, संबंधित अधिकारी के विरुद्ध एफआईआर और कार्रवाई की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर व्यापारियों ने बीजापुर बंद को सफल बनाने की अपील की है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले में खाद्य विभाग के अधिकारी का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed