{"_id":"6a866dcf54f2470af50dbe77","slug":"child-falls-into-drain-in-rampur-who-returning-from-school-distraught-mother-drinks-acid-2026-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: स्कूल से लौट रहा बच्चा नाले में समाया, बदहवास मां ने पीया तेजाब; जलभराव से बचने की कोशिश में दर्दनाक हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: स्कूल से लौट रहा बच्चा नाले में समाया, बदहवास मां ने पीया तेजाब; जलभराव से बचने की कोशिश में दर्दनाक हादसा
Thu, 20 Aug 2026 08:38 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 20 Aug 2026 08:38 AM IST
सार
यूपी के रामपुर जिले में बारिश में खुले नाले में गिरकर आठ वर्षीय छात्र की मौत की मौत हो गई। जिगर के टुकड़े की मौत की सूचना मिलते ही मां ने तेजाब पीकर जान देने की कोशिश की। मां की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि नाले में तेज बहाव के कारण बच्चे की जान चली गई।
विज्ञापन
child falls into drain
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर शहर में खुले नालों और जलनिकासी के इंतजाम की अनदेखी आठ साल के मासूम अमान की जिंदगी लील गई। मंगलवार दोपहर 12.30 बजे स्कूल से छुट्टी के बाद घर आते समय रास्ते में भरे बारिश के पानी से बचने के लिए वह सड़क के किनारे-किनारे चल रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह खुले नाले में जा गिरा। गहरे नाले में पानी का बहाव तेज था। बाहर निकाले जाने तक उसकी सांसें थम गईं।
उधर, यह जानकारी मिलते ही बेटे के गम में बदहवास मां ने बाथरूम में सफाई के लिए रखा तेजाब पी लिया। वह गंभीर हालत में जिंदगी-मौत से जूझ रही हैं। अमान शहर के मोहल्ला अजीतपुर निवासी जमीर खां का बेटा था।
जमीर खां घर चलाने के लिए अहमदाबाद में रंगाई-पुताई का काम करते हैं। वह इन दिनों वहीं हैं। घर में मां नगमा, बड़े भाई अरमान और बड़ी बहन के साथ रहने वाला अमान शहर के एक पब्लिक स्कूल में नर्सरी का छात्र था।

पैर फिसलने से नाले में गिरा छात्र
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के बाद कुछ अन्य बच्चों के साथ घर जा रहे अमान ने सड़क पर जलभराव देख किनारे जाकर कदम बढ़ाए और इसी बीच पांव फिसलने से नाले में जा गिरा। नजदीक के लोगों और दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पालिका की टीम बुलाई।

पालिका टीम ने दो जेसीबी की मदद से नाले का दूसरी तरफ का कवर खोलकर करीब एक घंटे बच्चे की तलाश की तो वह नाले में उभरी एक सरिया के सहारे लटका मिला। उसको तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बच्ची की मौत की सूचना पर मां ने पीया तेजाब
दूसरी ओर, घर में लाडले का इंतजार कर रहीं मां नगमा तक जैसे ही यह जानकारी पहुंची तो वह चीखती हुई बाथरूम की ओर भागीं और वहां रखी तेजाब की बोतल मुंह से लगाकर जान देने की कोशिश की। घर में मौजूद फूफी ने उनके हाथों से बोतल छीन ली लेकिन तब तक तेजाब भीतर पहुंच जाने से नगमा की हालत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। इलाज कर रहे चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताई है।

काफी तेज था नाले में पानी का बहाव
शहर के मोहल्ला अजीतपुर में नाला पहले से लबालब था और इसका पानी शौकत अली रोड से होते हुए ज्वाला नगर, आगापुर और अजीतपुर का पूरा पानी इस नाले से होकर गुजर रहा था, जिससे बहाव काफी तेज था और बच्चे की डूबकर मौत हो गई।

कई जगह कवर तो कई जगहों पर खुला है नाला
अजीतपुर इलाके में कई जगहों पर नाला खुला हुआ है तो कई जगहों पर नाला कवर है। नाला खुला होने पर बच्चे का पांव फिसल गया और वह नाले में गिर गया। हालांकि कुछ दूरी पर ही बच्चे का शव मिल गया था, लेकिन तेज बहाव के कारण हालत और गंभीर हो गई।

अमान नाम का बालक नाले में गिर गया था। एक घंटे के रेस्क्यू में उसका शव मिला है। उसकी मां के तेजाब पीने की बात सामने आई है। उनका इलाज चल रहा है।- अभिषेक श्रीवास्तव, सीओ सिटी