फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ED raids Jauhar University documents and digital records linked to university and trust are being examined

आजम खां पर कसा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी पर ईडी का छापा, ट्रस्ट से जुड़े दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच

Wed, 19 Aug 2026 12:05 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 19 Aug 2026 12:05 PM IST
सार

रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी पर ईडी ने छापा मारा है। यूनिवर्सिटी और ट्रस्ट से जुड़े दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने जांच तेज कर दी है। 

विज्ञापन
ED raids Jauhar University documents and digital records linked to university and trust are being examined
मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर ईडी की कार्रवाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां से जुड़ी मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकंजा कस दिया। ईडी की टीम ने सुबह जौहर यूनिवर्सिटी परिसर में छापेमारी शुरू की। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी परिसर में पहुंची ईडी की टीम ने दस्तावेजों के साथ ही डिजिटल रिकॉर्ड भी खंगाले। कार्रवाई सुबह करीब सात बजे शुरू हुई, जो देर तक जारी रही। टीम ने यूनिवर्सिटी और मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की। 
विज्ञापन


ईडी की कार्रवाई धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) से जुड़े मामले की जांच के तहत बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों ईडी ने आजम खां के खिलाफ दर्ज मुकदमों का रिकॉर्ड पुलिस से मांगा था। इसके बाद जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आजम खां के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत
आजम खां के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और सरकारी जमीन पर कब्जे समेत कई आरोपों को लेकर शिकायतें पहले से दर्ज हैं। जौहर यूनिवर्सिटी और ट्रस्ट से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं की भी जांच चल रही है।


 

भाजपा विधायक आकाश ने की थी शिकायत
शहर विधायक आकाश सक्सेना की शिकायतों के बाद आजम खां के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हुए थे। इन्हीं मामलों से जुड़े पहलुओं की जानकारी भी जांच एजेंसियों के स्तर पर जुटाई गई थी।

ईडी की बुधवार की कार्रवाई को उसी जांच की अगली कड़ी माना जा रहा है। हालांकि, छापेमारी के दौरान टीम को क्या-क्या दस्तावेज या अन्य साक्ष्य मिले हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed