{"_id":"6a85e58c2638ff589700e4e1","slug":"amritpal-expresses-desire-to-contest-election-against-cm-mann-2026-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमृतपाल सीएम मान को दे सकते हैं टक्कर: सांसद ने धूरी से जताई चुनाव लड़ने की इच्छा, क्या बोले पार्टी प्रवक्ता?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतपाल सीएम मान को दे सकते हैं टक्कर: सांसद ने धूरी से जताई चुनाव लड़ने की इच्छा, क्या बोले पार्टी प्रवक्ता?
Wed, 19 Aug 2026 10:49 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 19 Aug 2026 10:49 PM IST
सार
पार्टी सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल के लिए फिलहाल धूरी, खडूर साहिब, तलवंडी साबो और रामपुरा फूल विधानसभा सीटों पर विचार किया जा रहा है। इनमें धूरी को लेकर अमृतपाल की विशेष रुचि बताई जा रही है।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ धूरी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अमृतपाल ने खुद धूरी से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। हालांकि, अंतिम फैसला अभी पार्टी स्तर पर होना बाकी है। इसके बाद औपचारिक प्रस्ताव मंजूरी के लिए अमृतपाल को भेजा जाएगा।
दो विधानसभा सीटों से भर सकते हैं नामांकन
अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के मुख्य प्रवक्ता शमशेर सिंह पधरी ने कहा कि पार्टी ने तय कर लिया है कि अमृतपाल आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि अमृतपाल एक नहीं, बल्कि दो विधानसभा सीटों से भी चुनाव लड़ सकते हैं। सीटों को लेकर अंतिम निर्णय अभी नहीं हुआ है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल के लिए फिलहाल धूरी, खडूर साहिब, तलवंडी साबो और रामपुरा फूल विधानसभा सीटों पर विचार किया जा रहा है। इनमें धूरी को लेकर अमृतपाल की विशेष रुचि बताई जा रही है। धूरी इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान वर्तमान में इसी सीट से विधायक हैं।
पार्टी कर रही विकल्पों पर विचार
कोटकपूरा से पार्टी नेता रछपाल सिंह सोसन ने भी अमृतपाल के धूरी से चुनाव लड़ने की इच्छा की पुष्टि की है। उनका कहना है कि पार्टी सभी विकल्पों पर विचार कर रही है। बैठक में फैसला होने के बाद प्रस्ताव अमृतपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

बड़े चेहरों के खिलाफ रणनीति
पार्टी नेताओं के मुताबिक वारिस पंजाब दे केवल धूरी में ही बड़े चेहरे को चुनौती देने की रणनीति नहीं बना रही। अन्य दलों के प्रमुख नेताओं के विधानसभा क्षेत्रों में भी पार्टी अपने चर्चित चेहरों को उतारने की तैयारी कर रही है। इसके लिए उम्मीदवारों के नामों पर मंथन चल रहा है। पार्टी का मानना है कि बड़े नेताओं के खिलाफ मजबूत चेहरे उतारने से चुनावी मुद्दों और मुकाबले का नैरेटिव प्रदेश स्तर पर बनाया जा सकता है।
छह उम्मीदवारों का एलान
वारिस पंजाब दे अब तक छह विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। बस्सी पठाना से इंदिरा गांधी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए केहर सिंह के बेटे सतवंत सिंह को टिकट दिया गया है। मोगा से गुरमीत सिंह बुक्कनवाला और अजनाला से दलजीत सिंह कलसी को उम्मीदवार बनाया गया है। दोनों डिब्रूगढ़ जेल में एनएसए के तहत रह चुके हैं।
इसके अलावा गिल से पूर्व अकाली विधायक दर्शन सिंह शिवालिक, कपूरथला से जगजीत सिंह बाबा और कोटकपूरा से रछपाल सिंह सोसन को उम्मीदवार घोषित किया गया है। पार्टी ने अप्रैल में अमृतपाल को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया था।