{"_id":"6a85d5d89668176c9b0934f2","slug":"video-brides-father-arrested-during-wedding-ceremony-in-faridkot-scuffle-ensues-between-family-and-police-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में चलते विवाह समारोह से लड़की का पिता गिरफ्तार, परिवार-पुलिस के बीच धक्का मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में चलते विवाह समारोह से लड़की का पिता गिरफ्तार, परिवार-पुलिस के बीच धक्का मुक्की
फरीदकोट के गांव संधवां में बुधवार दोपहर विवाह समारोह के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब आनंद कारज की रस्म के बीच पुलिस ने लड़की के धर्म पिता गरीब सिंह उर्फ राजू को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के दौरान परिवार और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। एक व्यक्ति पुलिस वाहन के आगे लेट गया, जिसे पुलिस कर्मचारियों ने हटाकर आरोपी को अपने साथ ले लिया। इस दौरान एक पुलिस कर्मचारी के हाथ में पिस्तौल भी दिखाई दी।
लड़की के भाई ने आरोप लगाया कि सिविल कपड़ों में आए कुछ लोगों ने खुद को गिद्दड़बाहा पुलिस का कर्मचारी बताते हुए उनके पिता को ट्रांसफार्मर और खेतों में लगी मोटरों की चोरी के मामले में जबरन समारोह से उठाया। परिवार ने पुलिस पर मारपीट और अन्य मामलों में फंसाने के आरोप लगाए।
वहीं, थाना गिद्दड़बाहा प्रभारी परविंदर सिंह ने बताया कि गरीब सिंह के खिलाफ ट्रांसफार्मर और मोटर चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज है। पुलिस के अनुसार वह चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य है और गिरोह के पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस को उसके संधवां के विवाह समारोह में होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी ने परिवार के मारपीट के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस ने किसी के साथ मारपीट नहीं की, बल्कि परिवार के सदस्यों ने पुलिस से हाथापाई की। उन्होंने स्पष्ट किया कि गिरफ्तार व्यक्ति लड़की का जैविक पिता नहीं, बल्कि धर्म पिता है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी की कार्रवाई कोटकपूरा थाने में दर्ज की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।