Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Arya Pratinidhi Sabha Haryana sounds the bugle against hypocrisy; calls for embracing Vedic values.
{"_id":"6a857f45ed1032915d098e38","slug":"video-arya-pratinidhi-sabha-haryana-sounds-the-bugle-against-hypocrisy-calls-for-embracing-vedic-values-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा ने किया पाखंड के विरुद्ध शंखनाद, वैदिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा ने किया पाखंड के विरुद्ध शंखनाद, वैदिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 03:32 PM IST
Link Copied
रोहतक। आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा ने समाज में फैले पाखंड, अंधविश्वास और कर्मकांडों के खिलाफ शंखनाद किया है।
आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के प्रधान धर्मवीर सिंह आर्य, उप प्रधान उम्मेद सिंह शर्मा व सभा के वेद प्रचार अधिष्ठाता स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती सहित सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज को सही दिशा देने के लिए महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों और वैदिक सिद्धांतों को अपनाना आवश्यक है।
सभा ने दयानंद मठ में हुई एक बैठक में कहा कि वर्तमान समय में लोग रूढ़ियों और दिखावे में फंसकर मूल धर्म से भटक रहे हैं। इससे समाज कमजोर हो रहा है। आर्य समाज का उद्देश्य जनता को सत्य, धर्म और विज्ञान पर आधारित जीवन जीने की प्रेरणा देना है।
पदाधिकारियों ने युवाओं और आमजन से अपील की कि वे यज्ञ, स्वाध्याय और सदाचार को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। सभा ने आगामी दिनों में जिले-जिले में वैदिक सम्मेलन, हवन और व्याख्यान आयोजित करने की घोषणा भी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।