फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJYM State President to deliberate on organizational expansion today.

Rohtak News: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष संगठन विस्तार को लेकर आज करेंगे मंथन

Wed, 19 Aug 2026 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 19 Aug 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
BJYM State President to deliberate on organizational expansion today.
49-भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अ​क्षित दहिया का रोहतक पहुंचने पर स्वागत करते भाजपा कार्
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया का रोहतक पहुंचने पर जिला अध्यक्ष दीपक नागपाल दीपू के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

पूर्व मीडिया प्रभारी भारत गिरधर ने बताया कि 20 अगस्त को जिला कार्यालय में संगठन विस्तार एवं मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, बूथ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन

बूथ स्तर तक युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा होगी। अक्षित दहिया कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को और मजबूत बनाने के लिए दिशा-निर्देश देंगे। प्रवास के दौरान पौधरोपण कार्यक्रम और चाय पर चर्चा भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वागत करने वालों में भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, प्रदेश सचिव रमा बल्हारा, जिला महामंत्री रविंद्र कौशिक, मनीष दांगी, जैकी जिंदल, राहुल उप्पल, तरुण दुआ, मनोज सहगल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed