{"_id":"6a85c81cef7c2cdd85082d37","slug":"video-khelan-watan-punjab-diyan-2026-torch-reaches-ropar-over-500-athletes-participate-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोपड़ पहुंची ‘खेलां वतन पंजाब दियां-2026’ की मशाल, 500 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोपड़ पहुंची ‘खेलां वतन पंजाब दियां-2026’ की मशाल, 500 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग
पंजाब प्रदेश में खेल संस्कृति को और बढ़ावा देने, युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा उनकी खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे ‘खेलां वतन पंजाब दियां-2026’ को समर्पित मशाल (टॉर्च रिले) आज रोपड़ पहुंची। साहिबजादा अजीत सिंह नगर जिले से रोपड़ पहुंची मशाल का हलका चमकौर साहिब के विधायक डॉ. चरणजीत सिंह चन्नी ने स्वागत किया।रोपड़ के विधायक एडवोकेट दिनेश चड्ढा, उपायुक्त आदित्य डेचलवाल, एसएसपी रूपनगर मनिंदर सिंह सहित खिलाड़ियों, एथलीटों और खेल प्रेमियों ने पूरे जोश व उत्साह के साथ मशाल का स्वागत किया।इसके बाद खिलाड़ियों द्वारा मशाल लेकर नेहरू स्टेडियम से बेला चौक तक और वापस नेहरू स्टेडियम तक दौड़ लगाई गई। मशाल मार्च में 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसके बाद जिला खेल अधिकारी द्वारा मशाल को अगले पड़ाव के लिए 20 अगस्त की सुबह शहीद भगत सिंह नगर जिले के लिए रवाना किया जाएगा।
खेलां वतन पंजाब दियां-2026’ के ब्लॉक स्तरीय टूर्नामेंट सितंबर 2026 से शुरू करवाए जा रहे हैं। इन खेलों में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल शूटिंग, वॉलीबॉल स्मैशिंग, खो-खो, कबड्डी सर्कल स्टाइल और कबड्डी नेशनल स्टाइल सहित विभिन्न खेल करवाए जाएंगे। प्रतियोगिताएं लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग आयु वर्गों—अंडर-14, अंडर-17, अंडर-21, 21-30, 31-40, 41-50, 51-60, 61-70 तथा 70 वर्ष से अधिक—में आयोजित की जाएंगी।
इस अवसर पर विधायक दिनेश चड्ढा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा खेलों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयास बेहद सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि ‘खेलां वतन पंजाब दियां’ ने प्रदेश के गांवों और शहरों में खेलों के प्रति नया उत्साह पैदा किया है और इसके माध्यम से बच्चों तथा युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बड़ा मंच मिल रहा है। उन्होंने युवाओं से खेलों में अधिक से अधिक भाग लेकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
उपायुक्त आदित्य डेचलवाल ने मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा बच्चों और युवाओं को खेलों से जोड़कर स्वस्थ, नशामुक्त और मजबूत पंजाब के निर्माण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘खेलां वतन पंजाब दियां’ युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने तथा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाने के लिए बेहतर मंच प्रदान कर रही हैं। खेल युवाओं में अनुशासन, मेहनत, टीम भावना और जीत का जज्बा पैदा करने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करते हैं
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।