{"_id":"6a85715f299bca8ff404e2b8","slug":"video-video-739-karaugdha-ka-byaja-mafa-25761-bkayathara-ka-bugdha-rahata-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 7.39 करोड़ का ब्याज माफ, 25,761 बकायेदारों को बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 7.39 करोड़ का ब्याज माफ, 25,761 बकायेदारों को बड़ी राहत
नगर निगम ने संपत्ति कर के बकायेदारों को बड़ी राहत देते हुए प्रदेश सरकार की एकमुश्त समाधान योजना (OTS-2026) लागू कर दी है। योजना 15 अगस्त से 15 दिसंबर तक प्रभावी रहेगी। बकायेदार 14 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। योजना के तहत एक अप्रैल 2026 तक के बकाया संपत्ति कर पर ब्याज और सरचार्ज में छूट दी जाएगी।
नगर निगम में 25,761 बकायेदारों पर 21.12 करोड़ रुपये मूल कर बकाया है। इस पर करीब 7.39 करोड़ रुपये ब्याज माफ किए जाने की तैयारी है। बकायेदारों को बकाया राशि तीन किस्तों में जमा करने की सुविधा मिलेगी। भुगतान नकद अथवा डीडी से किया जाएगा।
महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में योजना की जानकारी दी। इस दौरान नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार समेत निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।