{"_id":"6a857577c96f637b950cfa82","slug":"video-video-thabgaii-thana-sa-lta-raha-cakathara-ka-rasata-ma-ghara-kara-mara-dal-patara-na-btaii-para-ghatana-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दबंगई: थाने से लौट रहे चौकीदार को रास्ते में घेर कर मार डाला, पुत्र ने बताई पूरी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दबंगई: थाने से लौट रहे चौकीदार को रास्ते में घेर कर मार डाला, पुत्र ने बताई पूरी घटना
बाराबंकी। रामनगर के भरसवां गांव निवासी राजेश यादव (55) रामनगर कोतवाली में चौकीदार थे। उनके पुत्र रामू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात उनके पिता कोतवाली से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और लाठियों से हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे राजेश के चचेरे भाई ने आरोपियों को मौके से भागते हुए देखा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल राजेश को सीएचसी रामनगर पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सीओ रामनगर गरिमा पंत ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में कहासुनी के बाद विवाद की बात सामने आई है।
रामनगर के मौजूदा थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह हैं। एक महीने पहले कटियारा गांव में एक युवक का शव फंदे पर लटका मिलने के बाद ग्रामीण रोड जाम कर दिया था। इस दौरान जाम कर रहे लोगों को रोकने पर उन्होंने थाना प्रभारी पर पथराव और हमला कर घायल कर दिया गया था। स्थानीय लोग कहना है कि पुलिस का डर भी नहीं रह गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।