फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bike trapped under truck in Jhansi woman and child die a tragic death on spot

दिल दहलाने वाला हादसा: झांसी में ट्रक के नीचे फंसी बाइक, महिला और बच्चे की मौके पर दर्दनाक मौत, दो गंभीर

Wed, 19 Aug 2026 10:02 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: Akash Dubey Updated Wed, 19 Aug 2026 10:02 PM IST
सार

बबीना के महिमा ढाबा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा। एक महिला व मासूम बच्चे की मौके पर मौत हो गई। दो युवक गंभीर घायल हैं, जिनको हायर सेंटर रेफर किया है।

विज्ञापन
Bike trapped under truck in Jhansi woman and child die a tragic death on spot
झांसी में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के झांसी जिले के बबीना थाना क्षेत्र अंतर्गत भेल चौकी क्षेत्र में महिमा ढाबा के पास एक रोंगटे खड़े कर देने वाला भीषण सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को इतनी जोर से रौंदा कि बाइक काफी देर तक ट्रक के नीचे बुरी तरह फंसी रही। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला और एक मासूम बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो युवक लहूलुहान होकर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

विज्ञापन

ट्रक के नीचे फंसी रही बाइक, मची चीख-पुकार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक बाइक पर चार लोग सवार होकर गुजर रहे थे। जैसे ही वे भेल चौकी क्षेत्र स्थित महिमा ढाबा के पास पहुंचे, तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह से ट्रक के नीचे जा घुसी और बुरी तरह फंस गई। हादसे के दौरान महिला और मासूम बच्चा ट्रक के पहियों की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
हादसे में घायल दोनों युवकों के शरीर और सिर पर जानलेवा चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही भेल चौकी व बबीना थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय राहगीरों की मदद से दोनों गंभीर घायलों को फौरन अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत मेडिकल कॉलेज/हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

विज्ञापन

पुलिस ने संभाला मोर्चा
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक के नीचे फंसी बाइक और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की वैधानिक जांच और अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed