फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The youth was trapped in a car and dragged 300 meters, leaving him bleeding and fleeing.

Jhansi News: युवक को कार में फंसाकर 300 मीटर घसीटा, लहूलुहान हालत में छोड़कर भागे

Wed, 19 Aug 2026 02:24 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 19 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The youth was trapped in a car and dragged 300 meters, leaving him bleeding and fleeing.
झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र में सोमवार रात ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कराने के बाद कार सवार चार युवकों ने मनी ट्रांसफर संचालक को कार में फंसाकर करीब 300 मीटर तक घसीटा। इसके बाद लात-घूंसों से पीटकर उसे लहूलुहान हालत में झांसी-शिवपुरी हाईवे पर डगरवाह गांव के पास छोड़कर भाग निकले। सड़क पर घसीटे जाने से युवक के शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत नाजुक होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार और आरोपियों की पहचान कर ली है। उनकी तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं।
कसोधन गांव निवासी रिंकू प्रजापति (24) गांव के पास ऑनलाइन मनी ट्रांसफर की दुकान चलाता है। सोमवार रात करीब नौ बजे शिवपुरी की ओर से कार सवार चार युवक उसकी दुकान पर पहुंचे। इनमें से एक ने 60 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराने की बात कही। 10 प्रतिशत कमीशन तय होने के बाद युवक ने अपने मोबाइल से क्यूआर कोड दिया। रिंकू ने दो बार में 30-30 हजार रुपये करके कुल 60 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

रिंकू ने जब नकद रुपये मांगे तो युवक ने कार से पैसे लाकर देने की बात कही। रिंकू भी उसके पीछे हाईवे पर खड़ी कार तक चला गया। कार में बैठते ही युवक शीशा ऊपर करने लगा। शक होने पर रिंकू ने अपना हाथ खिड़की के अंदर डाल दिया। इसी दौरान कार सवार युवकों ने उसका हाथ पकड़ लिया और कार चलाकर उसे करीब 300 मीटर तक घसीटते ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दूर जाकर युवकों ने कार रोकी और रिंकू को नीचे उतारकर लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। विराज ढाबे पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर आरोपी उसे वहीं छोड़कर कार से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।

सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सदर प्रिया सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कार नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। उनकी तलाश में पुलिस टीमों ने मध्य प्रदेश में भी दबिश दी है।

---------
घायल रिंकू के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें लगाई गई हैं। प्रारंभिक जांच में पैसों के विवाद की बात सामने आई है। - प्रिया सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed