{"_id":"6a836e3a918f06bf410ecf13","slug":"karari-station-master-arrested-for-diesel-theft-suspended-departmental-inquiry-launched-jhansi-news-c-11-jhs1019-857303-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: डीजल चोरी में गिरफ्तार करारी स्टेशन मास्टर निलंबित, विभागीय जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: डीजल चोरी में गिरफ्तार करारी स्टेशन मास्टर निलंबित, विभागीय जांच शुरू
Tue, 18 Aug 2026 01:55 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। डीजल चोरी मामले में गिरफ्तार करारी स्टेशन मास्टर चंद्रशेखर को रेल प्रशासन ने निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है। वहीं आरपीएफ ने डीजल चोरी के नेटवर्क पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए सोमवार फिर गिरोह के एक सदस्य को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। विभागीय अफसरों की माने तो स्टेशन मास्टर के साथ उसके रिश्ते में भतीजे भी डीजल चोरी में शामिल है।
करारी स्टेशन यार्ड में खड़ी डीजल से भरी गाड़ियों के वैगन से डीजल चोरी का नेटवर्क वर्षों से चला आ रहा है। आरपीएफ ने 5 जुलाई से डीजल चोरी के मामले में शैलेंद्र झांसिया की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा बढ़ाते हुए फरार आरोपियों धीरेंद्र उर्फ धीरू, नीरज कुशवाहा, धर्मेंद्र उर्फ रामवीर व दीपक राजपूत की की गिरफ्तारी के बाद रविवार करारी स्टेशन मास्टर चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इधर रेल प्रशासन ने स्टेशन मास्टर चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के बाद उसे निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए। उधर स्टेशन मास्टर की गिरफ्तारी के बाद से आरपीएफ ने गिरोह पर शिकंजा कसते हुए सोमवार गिरोह के एक अन्य सदस्य को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि अभी डीजल चोरी गिरोह के अन्य सदस्यों का भी खुलासा हो सकता है।
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि डीजल चोरी प्रकरण में गिरोह को एक अन्य सदस्य पकड़ा गया है। पूछताछ चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
करारी में तैनात था आरपीएफ फोर्स, फिर भी चोरी होती रहीं
करारी डीजल चोरी का हब बना हुआ है। इसकी जानकारी आरपीएफ को पहले से थी। इतना हीं नहीं करारी में रेल संपत्ति की सुरक्षा को लेकर नियमित फोर्स की तैनाती की गई और बीच-बीच में क्राइम ब्रांच व आरपीएफ स्टेशन पोस्ट ने डीजल चोरों पर कार्रवाई भी की। बावजूद इसके डीजल चोरी का धंधा थमने की जगह तेजी से फल-फूलने लगा और नेटवर्क करारी के साथ गड़मऊ व बिजौली तक फैल गया। अब जबकि डीजल चोरी में रेल कर्मी की गिरफ्तारी हुई तो आरपीएफ की सुरक्षा भूमिका पर भी सवाल उठने लगे कि इतनी सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी डीजल चोरी कैसे होती रहीं?
गढ़मऊ से चोरी 75 लीटर डीजल बरामद
आरपीएफ ने करारी स्टेशन मास्टर चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी हुआ 75 लीटर डीजल बरामद किया है। पूछताछ में स्टेशन मास्टर ने बताया कि उसने उक्त डीजल दो माह पहले अन्य साथियों के साथ मिलकर गड़मऊ स्टेशन से खड़ी मालगाड़ी से चोरी किया था।