फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Father hangs himself after sending son to school

Jhansi News: बेटे को स्कूल भेजने के बाद पिता ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 17 Aug 2026 02:27 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 17 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Father hangs himself after sending son to school
झांसी। मोंठ के भरोसा गांव निवासी मनोज अहिरवार (33) ने बेटे को स्कूल भेजने के बाद कमरे में फंदा लगा लिया। दोपहर को जब बेटा स्कूल से लौटकर आया, तब पिता को फंदे से लटका देख वह चीख उठा। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों के मुताबिक मनोज कई महीनों से कैंसर से पीड़ित था। इस वजह से ही उसके सुसाइड करने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

भरोसा गांव निवासी मनोज खेती-किसानी करता थ। परिवार में पत्नी सीमा समेत बेटा प्रिंस (16) और पीयूष (13) है। परिजनों के मुताबिक सीमा और पीयूष नंदनपुरा इलाके में किराए का कमरा लेकर रहते हैं। कुछ समय पहले मनोज को मुंह में कैंसर होने की बात मालूम चली। उसके बाद से मनोज का ग्वालियर में उपचार चल रहा था। खर्च बढ़ने से मनोज परेशान रहने लगा। 14 अगस्त को मनोज और प्रिंस गांव में थे। मनोज ने सुबह प्रिंस को स्कूल भेज दिया। उसके जाने के बाद पंखे के रॉड के सहारे रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed