फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: False ceiling of Super Speciality Block ICU collapses; major accident averted.

झांसी मेडिकल कॉलेज: सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के आईसीयू की फॉल्स सीलिंग भरभराकर गिरी, बचा बड़ा हादसा

Mon, 17 Aug 2026 11:15 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 17 Aug 2026 11:15 AM IST
सार

मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में फॉल्स सीलिंग गिरने का यह पहला मामला नहीं है। जब से यह ब्लॉक शुरू हुआ है, तब से कई बार फॉल्स सीलिंग गिर चुकी है।

विज्ञापन
Jhansi: False ceiling of Super Speciality Block ICU collapses; major accident averted.
सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में फॉल्स सीलिंग गिरी। - फोटो : संवाद

विस्तार

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक स्थित आईसीयू की फॉल्स सीलिंग शनिवार को भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि कोल्ड रूम में परिवर्तित होने के कारण आईसीयू में कोई मरीज भर्ती नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये की लागत से सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का निर्माण कराया गया है। यहां नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी और न्यूरो सर्जरी विभागों की ओपीडी, वार्ड, आईसीयू और ऑपरेशन थिएटर (ओटी) बने हुए हैं। रविवार दोपहर बाद शहर में तेज बारिश शुरू हुई, जिसके चलते शाम करीब चार बजे नेफ्रोलॉजी विभाग के आईसीयू की फॉल्स सीलिंग गिर गई। बताया गया कि गर्मी के दिनों में इस आईसीयू को कोल्ड रूम बना दिया गया था, इसलिए वहां कोई रोगी या स्टाफ मौजूद नहीं था। वरना फॉल्स सीलिंग गिरने से गंभीर हादसा हो सकता था। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सचिन माहुर ने बताया कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है और फॉल्स सीलिंग की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन


अक्सर बारिश में गिर जाती है
सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में फॉल्स सीलिंग गिरने का यह पहला मामला नहीं है। 2019 से जब से सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक शुरू हुआ है, तब से कई बार फॉल्स सीलिंग गिर चुकी है। कई बार तो भूतल स्थित पर्चा काउंटर की भी फॉल्स सीलिंग गिरी है। अधिकतर बारिश के दौरान ही ऐसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed