फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Babina echoes with chants of 'Bam-Bam Bhole'; grand Kanwar Yatra sets out from Sukuva-Dhukuva.

Jhansi: बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा बबीना, सुकुवां-ढुकुवां से त्रिलोकीनाथ मंदिर तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा

Mon, 17 Aug 2026 12:29 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 17 Aug 2026 12:29 PM IST
सार

श्रद्धालु बेतवा नदी का पवित्र जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए त्रिलोकीनाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान पूरा मार्ग हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा।

विज्ञापन
Jhansi: Babina echoes with chants of 'Bam-Bam Bhole'; grand Kanwar Yatra sets out from Sukuva-Dhukuva.
कांवड़ लेकर जाते श्रद्धालु। - फोटो : संवाद

विस्तार

नागपंचमी एवं सावन के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर सोमवार को बबीना में भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। सुकुवां-दुकुवां से शुरू हुई कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु बेतवा नदी का पवित्र जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए त्रिलोकीनाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान पूरा मार्ग हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन


 

Jhansi: Babina echoes with chants of 'Bam-Bam Bhole'; grand Kanwar Yatra sets out from Sukuva-Dhukuva.
कांवड़ यात्रा। - फोटो : संवाद
कांवड़ यात्रा का आयोजन दीपक सिंह द्वारा किया गया। श्रद्धालुओं ने बेतवा नदी से जल लेकर त्रिलोकीनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का अभिषेक किया। यात्रा के दौरान भक्ति, आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। आयोजक दीपक सिंह ने कहा कि सावन के पावन सोमवार और नागपंचमी के अवसर पर कांवड़ यात्रा का आयोजन श्रद्धालुओं को एकजुट कर भगवान शिव की आराधना करने के उद्देश्य से किया गया। बेतवा नदी से जल लेकर भगवान शिव का अभिषेक करना सभी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने यात्रा में शामिल हुए सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया।


यात्रा को लेकर बबीना पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था संभाली। थाना अध्यक्ष राहुल राठौड़ की निगरानी में पुलिस बल तैनात रहा और यात्रा को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया। इस अवसर पर संजय राय, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सोनू सिकरवार, हेमंत साहू, शैलेश शिवहरे, राजेंद्र लखेरा, अमित यादव पहलवान, ग्राम प्रधान बबीना दीनदयाल पहलवान, पलविंदर सिंह नंदा, शिखा साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed