CBSE: 10वीं के अंकों की जांच कराने और री-इवैल्यूएशन का मौका, 19 अगस्त तक करें आवेदन, जानें पूरा प्रोसेस और फीस
CBSE Class 10 Re-Evaluation 2026: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए अंकों के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उत्तरपुस्तिका प्राप्त कर चुके छात्र 19 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। वेरिफिकेशन फीस 300 रुपये और री-इवैल्यूएशन फीस 100 रुपये प्रति प्रश्न है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE Class 10 Re-Evaluation 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए अंकों के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन छात्रों ने पहले अपनी उत्तरपुस्तिका प्राप्त कर ली है, वे अब अपने अंकों की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 19 अगस्त 2026 है।
छात्रों को आवेदन सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के जरिए करना होगा। आवेदन के लिए छात्रों को अपनी Answer Book Application ID, Roll Number, School Number और Centre Number की जरूरत होगी।
वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन में क्या अंतर है?
दोनों प्रक्रियाएं अलग हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले छात्रों को इनके बीच का अंतर समझ लेना चाहिए।
- अंकों का वेरिफिकेशन: इसमें यह जांच की जाती है कि उत्तरपुस्तिका में दिए गए सभी प्रश्नों के अंक सही तरीके से जोड़े गए हैं या नहीं। साथ ही यह भी देखा जाता है कि सभी उत्तरों के लिए अंक दिए गए हैं और उत्तरपुस्तिका के पहले पेज पर दर्ज कुल अंक सही हैं या नहीं।
- री-इवैल्यूएशन: इसमें छात्र किसी खास प्रश्न के उत्तर को दोबारा जांचने का अनुरोध कर सकता है। इसके लिए संबंधित प्रश्न के आधार पर आवेदन करना होता है।
कितनी है फीस?
| प्रक्रिया | शुल्क |
|---|---|
| अंकों का वेरिफिकेशन | 300 रुपये प्रति विषय |
| री-इवैल्यूएशन | 100 रुपये प्रति प्रश्न |
सीबीएसई 10वीं री-इवैल्यूएशन के लिए कैसे करें आवेदन?
छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों के जरिए आवेदन कर सकते हैं:
- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- कक्षा 10वीं री-इवैल्यूएशन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- “Click here to apply” विकल्प चुनें।
- इसके बाद “Apply Class 10 (Verification/Re-Evaluation)” पर क्लिक करें।
- अपनी Answer Book Application ID, Roll Number, School Number और Centre Number दर्ज करें।
- Proceed पर क्लिक करें।
- वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन के लिए संबंधित प्रक्रिया चुनें।
- निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन जमा होने के बाद उसकी जानकारी सुरक्षित रख लें।
सीबीएसई छात्रों की ओर से दर्ज आपत्तियों की जांच करेगा। जांच के बाद जरूरत के अनुसार अंकों में बदलाव किया जा सकता है और इसकी जानकारी छात्रों को दी जाएगी।
कमेंट
कमेंट X