{"_id":"6a82b46f311706d9b60ab697","slug":"up-board-compartment-result-2026-out-class-10-12-pass-percentage-and-steps-to-check-result-2026-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे घोषित, 10वीं में 98.95%, तो 12वीं में 79.29 फीसदी बच्चे पास","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे घोषित, 10वीं में 98.95%, तो 12वीं में 79.29 फीसदी बच्चे पास
Mon, 17 Aug 2026 12:44 PM IST
Akash Kumar
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Akash Kumar
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:44 PM IST
सार
UP Board Compartment Result 2026: यूपी बोर्ड ने 10वीं की कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 10वीं में 98.95% और 12वीं में 79.29% छात्र पास हुए हैं। छात्र upmsp.edu.in पर रोल नंबर से रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
UP Board Compartment Result 2026
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Board Compartment Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने आज 17 अगस्त 2026 को सुबह 11:30 बजे रिजल्ट घोषित किया। कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा में शामिल छात्र अब अपना रिजल्ट UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस बार हाईस्कूल कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा में 98.95 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। वहीं, इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा का पास प्रतिशत 79.29 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
10वीं में 98.95% छात्र सफल
- हाईस्कूल कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए कुल 20,855 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था।
- कुल पंजीकृत विद्यार्थियों में 15,705 बालक और 5,150 बालिकाएं शामिल थीं।
- कुल पंजीकृत विद्यार्थियों में से 19,394 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
- परीक्षा में 14,616 बालक और 4,778 बालिकाएं उपस्थित रहीं।
- कुल 19,191 विद्यार्थियों को सफल घोषित किया गया।
- 14,456 बालक और 4,735 बालिकाएं सफल हुईं।
- बालकों का पास प्रतिशत 98.91 प्रतिशत, जबकि बालिकाओं का पास प्रतिशत 99.10 प्रतिशत रहा।
- इस तरह हाईस्कूल कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 98.95 प्रतिशत रहा।
12वीं में 79.29% छात्र पास
- इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 के लिए कुल 21,227 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था।
- कुल पंजीकृत विद्यार्थियों में 11,256 बालक और 9,971 बालिकाएं थीं।
- परीक्षा में कुल 20,540 विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें 10,839 बालक और 9,701 बालिकाएं थीं।
- परीक्षा में कुल 16,286 विद्यार्थियों को सफल घोषित किया गया।
- 8,388 बालक और 7,898 बालिकाएं सफल रहीं।
- बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 77.39 प्रतिशत और बालिकाओं का 81.41 प्रतिशत रहा।
- इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 79.29 प्रतिशत दर्ज किया गया।
कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम के आंकड़े एक नजर में
| परीक्षा | पंजीकृत | परीक्षा में शामिल | सफल | पास प्रतिशत |
|---|---|---|---|---|
| हाईस्कूल कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट | 20,855 | 19,394 | 19,191 | 98.95% |
| इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट | 21,227 | 20,540 | 16,286 | 79.29% |
यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट कैसे चेक करें?
परिणाम देखने के लिए विद्यार्थियों को नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करना होगा:
- सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर हाईस्कूल कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट या इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी कक्षा के अनुसार हाईस्कूल या इंटरमीडिएट रिजल्ट लिंक चुनें।
- अब मांगी गई जानकारी, जैसे रोल नंबर और स्कूल कोड, दर्ज करें।
- सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट में अपने अंक और उत्तीर्ण स्थिति की जांच करें।
- भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
कमेंट
कमेंट X