UPTET Result 2026: यूपी टीईटी के रिजल्ट का इंतजार, परिणाम जारी होने पर कैसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड
UPTET Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 में शामिल उम्मीदवारों को अब रिजल्ट का इंतजार है। परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPTET Result 2026 Date: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 में शामिल लाखों अभ्यर्थियों की नजर अब परिणाम पर टिकी है। आयोग की ओर से नतीजे जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in के माध्यम से अपने अंक और पात्रता स्थिति देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें रोल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे।
रिजल्ट के साथ स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। आयोग पेपर-1 और पेपर-2 दोनों के परिणाम अलग-अलग जारी करेगा, जिसके बाद अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
यूपीटीईटी 2026 परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।
UPTET 2026 परीक्षा में 88.77% रही उपस्थिति
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई को सफलतापूर्वक किया गया। प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तर की परीक्षा कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच संपन्न हुई। परीक्षा के लिए पंजीकृत 19,94,661 उम्मीदवारों में से 17,70,714 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिससे कुल 88.77 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
कक्षा 6 से 8 के लिए कितने अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा?
- उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के लिए 12,11,459 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।
- इनमें से 10,57,055 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
- इस स्तर पर कुल 87.25 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
- महिला अभ्यर्थियों की उपस्थिति 87.00 प्रतिशत रही।
प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 91.12% रही उपस्थिति
प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) की परीक्षा 3 जुलाई की दूसरी पाली और 4 जुलाई की पहली पाली में आयोजित की गई थी। इसके लिए 7,83,202 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 7,13,659 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। इस स्तर पर कुल 91.12 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई, जबकि महिला अभ्यर्थियों की उपस्थिति 90.85 प्रतिशत रही।
कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट?
- सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर UPTET 2026 Result लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।
- Submit बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
कमेंट
कमेंट X