फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Class 12 On-Screen Marking Probe Report Due on August 27, Officials May Face Action

CBSE: 12वीं की ऑन-स्क्रीन मार्किंग में कई अधिकारियों पर गाज गिरना तय, 27 अगस्त को समिति सौंपेगी रिपोर्ट

Sat, 15 Aug 2026 09:40 AM IST
Shahin Praveen सीमा शर्मा
सीमा शर्मा Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 15 Aug 2026 09:40 AM IST
सार

CBSE On-Screen Marking: सीबीएसई की 12वीं कक्षा की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रक्रिया से जुड़े मामले में गठित जांच समिति 27 अगस्त को अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है। रिपोर्ट के आधार पर कई अधिकारियों की भूमिका की समीक्षा होने और जिम्मेदारी तय किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
CBSE Class 12 On-Screen Marking Probe Report Due on August 27, Officials May Face Action
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE - फोटो : X(@cbseindia29)

विस्तार

CBSE: नीट पेपर लीक में एनटीए के 47 कर्मियों की बर्खास्तगी के बाद अब सीबीएसई के 12वीं कक्षा की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) मामले में कई अफसरों पर गाज गिर सकती है।

विज्ञापन


जांच के लिए बनी क्षमता निर्माण आयोग की अध्यक्ष राधा चौहान की उच्चस्तरीय समिति 27 अगस्त को सरकार को रिपोर्ट सौंप सकती है। रिपोर्ट से राज खुलेगा कि किस स्तर पर लापरवाही हुई, कौन-कौन से कर्मचारी इसमें लिप्त हैं। माना जा रहा है कि सरकार नीट की तरह इस मामले में भी कड़ी कार्रवाई से नजीर पेश कर सकती है। इससे शिक्षा मंत्रालय से सीबीएसई में बड़े बदलाव हो सकते हैं।

विज्ञापन

तीन सवालों के जवाब में उलझे जिम्मेदार

  • क्या किसी खास कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए तकनीकी प्रमाणन और सालाना कारोबार से जुड़ी पात्रता शर्तें कमजोर की गईं? पहले टेंडर में कोई बोली नहीं मिली। दूसरे में कोई बोलीदाता तकनीकी रूप से योग्य नहीं पाया गया। तब, अगस्त 2025 में तीसरा टेंडर जारी हुआ, जिसमें कुछ अहम शर्तों में बदलाव किया गया। इसके बाद कोएम्प्ट एडुटेक को काम मिला।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • शर्तों में बदलाव के बाद विवादित कंपनी को काम देने का फैसला किन अफसरों की सहमति से हुआ?
  • लाखों उत्तर पुस्तिकाओं के डिजिटल मूल्यांकन की व्यवस्था लागू करने से पहले क्या पर्याप्त परीक्षण किया गया था? स्कूलों और शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया था या नहीं?

ओएसएम का भविष्य भी तय करेगी रिपोर्ट

रिपोर्ट तय करेगी कि 2027 की बोर्ड और दूसरी परीक्षाओं में ओएसएम जारी रहेगी या नहीं। दरअसल, इस वर्ष 98 लाख कॉपियां डिजिटल जांची गईं। कई छात्रों ने पन्ने बदलने, गायब होने और धुंधले होने की शिकायतें कीं, तो ओएसएम सवालों के घेरे में आ गई।  शीर्ष कोर्ट ओएसएम पर एक याचिका पर 21 को सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed