AI Course: IIT धारवाड़ करवा रहा फ्री आवासीय एआई कोर्स, मासिक स्टाइपेंड भी मिलेगा, कौन भर सकता है फॉर्म?
IIT Dharwad AI Course 2026: आईआईटी धारवाड़ ने एआई टेक्नोक्रेट के एक वर्षीय आवासीय कोर्स के लिए आवेदन मांगे हैं। पीएम विकास योजना के तहत चल रहे इस कार्यक्रम में चयनित उम्मीदवारों को मुफ्त प्रशिक्षण, हॉस्टल, प्रमाणपत्र, 1,000 रुपये मासिक स्टाइपेंड और प्लेसमेंट सहायता मिलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IIT Dharwad AI Course 2026: आईआईटी धारवाड़ ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन (पीएम विकास) योजना 2026-27 के तहत एक वर्षीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। यह कार्यक्रम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोक्रेट के लिए है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आधिकारिक पोर्टल के जरिए करना होगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
यह कार्यक्रम अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदायों के उम्मीदवारों के लिए है। इनमें मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, पारसी और जैन समुदाय शामिल हैं। आवेदक की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कार्यक्रम के लिए ये उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं:
- स्नातक उम्मीदवार, जिन्हें एआई एप्लीकेशन की बुनियादी जानकारी हो
- आईटीआई उम्मीदवार
- स्नातक पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी
कोर्स में क्या मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को आईआईटी धारवाड़ में एक साल की मुफ्त ट्रेनिंग दी जाएगी। यह प्रशिक्षण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोक्रेट (ICE/ITS/Q0201) के रूप में होगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को ये सुविधाएं मिलेंगी:
- जहां लागू हो, वहां हॉस्टल की सुविधा
- आवासीय कार्यक्रम के तहत रहने और भोजन की सुविधा
- सेक्टर स्किल काउंसिल की ओर से सरकार से मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र
- हर महीने 1,000 रुपये का स्टाइपेंड
- प्रशिक्षण के बाद दो महीने तक प्लेसमेंट सहायता
- सफलतापूर्वक प्लेसमेंट पाने वाले प्रत्येक उम्मीदवार को 4,000 रुपये की वित्तीय सहायता
सीटों में आरक्षण का क्या प्रावधान है?
कार्यक्रम में महिला उम्मीदवारों के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। इसके अलावा, गैर-अल्पसंख्यक समुदायों के ईडब्ल्यूएस (EWS) उम्मीदवारों के लिए अधिकतम 15 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं।
आवेदन के समय कौन से दस्तावेज चाहिए?
उम्मीदवारों को आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इनमें शामिल हैं:
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- उम्र के प्रमाण के लिए कक्षा 10 का प्रमाणपत्र
- स्नातक प्रमाणपत्र
- बैंक पासबुक
- ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र, जहां लागू हो
- अल्पसंख्यक समुदाय प्रमाणपत्र
चयन कैसे होगा?
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग प्रक्रिया होगी। इसी प्रक्रिया के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जांच कर लें। आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 है।
कमेंट
कमेंट X