फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Launches NISHTHA Courses, Offers 845+ Virtual Labs on DIKSHA Platform

CBSE: सीबीएसई ने जारी किए नए निष्ठा कोर्स, DIKSHA प्लेटफॉर्म पर मिलेगी 845+ वर्चुअल लैब की सुविधा

Fri, 14 Aug 2026 10:10 AM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 14 Aug 2026 10:10 AM IST
सार

NISHTHA Courses: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों के लिए नए निष्ठा प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। साथ ही, दीक्षा प्लेटफॉर्म पर 845 से अधिक वर्चुअल लैब और डिजिटल शिक्षण संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे शिक्षण और सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

विज्ञापन
CBSE Launches NISHTHA Courses, Offers 845+ Virtual Labs on DIKSHA Platform
CBSE - फोटो : AI

विस्तार

CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों के लिए दो नई पहल शुरू की हैं। पहली पहल के तहत 2026-27 सत्र के लिए निष्ठा (NISHTHA) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं, जबकि दूसरी पहल में दीक्षा (DIKSHA) प्लेटफॉर्म पर 845 से अधिक वर्चुअल लैब और डिजिटल शिक्षण संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। इनका उद्देश्य शिक्षकों की क्षमता बढ़ाना और छात्रों के लिए पढ़ाई को अधिक रोचक व प्रभावी बनाना है।

विज्ञापन


निष्ठा पाठ्यक्रमों का पहला चरण अप्रैल से अक्तूबर 2026 तक चलेगा। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से शिक्षकों, स्कूल प्रमुखों और शिक्षक प्रशिक्षकों को नई शिक्षण तकनीकों, बेहतर कक्षा प्रबंधन और प्रभावी शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जा सके।
विज्ञापन


श्रेणी-II के तहत निष्ठा एफएलएन और निष्ठा ईसीसी कोर्स उन शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों के लिए हैं, जो प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक के बच्चों को पढ़ाते हैं। इन कोर्स में शामिल होने के लिए 31 अगस्त 2026 तक पंजीकरण करना होगा, जबकि कोर्स 15 सितंबर 2026 तक पूरा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

निष्ठा के जरिए शिक्षकों को मिलेगा नया प्रशिक्षण

निष्ठा के तहत श्रेणी-III में सभी स्कूल प्रमुखों और शिक्षकों के लिए उन्नत प्रशिक्षण कोर्स उपलब्ध हैं। इनमें साइबर सुरक्षा और स्वच्छता, डिजिटल उपकरणों का सही उपयोग, ई-कचरे से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान, एक्शन रिसर्च और "कैच द रेन" जैसे विषय शामिल हैं। ये कोर्स हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध हैं। इच्छुक शिक्षक CIET-NCERT के NISHTHA पोर्टल पर जाकर कोर्स और कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

DIKSHA पर 845 से अधिक वर्चुअल लैब

सीबीएसई के अनुसार, DIKSHA प्लेटफॉर्म पर 845 से अधिक वर्चुअल लैब और डिजिटल शिक्षण संसाधन उपलब्ध हैं। इन्हें शिक्षा मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने CIET-NCERT के माध्यम से तैयार किया है। ये संसाधन NCERT के पाठ्यक्रम के अनुसार बनाए गए हैं और कक्षा, विषय व अध्याय के आधार पर व्यवस्थित हैं। इनमें ज्यादातर वर्चुअल लैब विज्ञान और गणित विषयों से जुड़ी हैं, जिन्हें DIKSHA पोर्टल और मोबाइल एप पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed