{"_id":"6a7e9beaeb4d81433f0f3856","slug":"cbse-launches-nishtha-courses-offers-845-virtual-labs-on-diksha-platform-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE: सीबीएसई ने जारी किए नए निष्ठा कोर्स, DIKSHA प्लेटफॉर्म पर मिलेगी 845+ वर्चुअल लैब की सुविधा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CBSE: सीबीएसई ने जारी किए नए निष्ठा कोर्स, DIKSHA प्लेटफॉर्म पर मिलेगी 845+ वर्चुअल लैब की सुविधा
Fri, 14 Aug 2026 10:10 AM IST
Shahin Praveen
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Fri, 14 Aug 2026 10:10 AM IST
सार
NISHTHA Courses: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों के लिए नए निष्ठा प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। साथ ही, दीक्षा प्लेटफॉर्म पर 845 से अधिक वर्चुअल लैब और डिजिटल शिक्षण संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे शिक्षण और सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
विज्ञापन
CBSE
- फोटो : CBSE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों के लिए दो नई पहल शुरू की हैं। पहली पहल के तहत 2026-27 सत्र के लिए निष्ठा (NISHTHA) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं, जबकि दूसरी पहल में दीक्षा (DIKSHA) प्लेटफॉर्म पर 845 से अधिक वर्चुअल लैब और डिजिटल शिक्षण संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। इनका उद्देश्य शिक्षकों की क्षमता बढ़ाना और छात्रों के लिए पढ़ाई को अधिक रोचक व प्रभावी बनाना है।
विज्ञापन
निष्ठा पाठ्यक्रमों का पहला चरण अप्रैल से अक्तूबर 2026 तक चलेगा। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से शिक्षकों, स्कूल प्रमुखों और शिक्षक प्रशिक्षकों को नई शिक्षण तकनीकों, बेहतर कक्षा प्रबंधन और प्रभावी शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जा सके।
विज्ञापन
श्रेणी-II के तहत निष्ठा एफएलएन और निष्ठा ईसीसी कोर्स उन शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों के लिए हैं, जो प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक के बच्चों को पढ़ाते हैं। इन कोर्स में शामिल होने के लिए 31 अगस्त 2026 तक पंजीकरण करना होगा, जबकि कोर्स 15 सितंबर 2026 तक पूरा करना होगा।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X