{"_id":"6a7dd4220334da1b42014881","slug":"vibhajan-vibhishika-diwas-remembrance-day-quiz-10-key-questions-for-upsc-ssc-and-competitive-exams-2026-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विभाजन विभीषिका दिवस: महत्वपूर्ण हैं इस दिन से जुड़े ये 10 सवाल, आपको कितनों के जवाब मालूम? परखें अपनी तैयारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
विभाजन विभीषिका दिवस: महत्वपूर्ण हैं इस दिन से जुड़े ये 10 सवाल, आपको कितनों के जवाब मालूम? परखें अपनी तैयारी
Fri, 14 Aug 2026 07:00 AM IST
Akash Kumar
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Akash Kumar
Updated Fri, 14 Aug 2026 07:00 AM IST
सार
Vibhajan Vibhishika Diwas: 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाता है। 1947 के विभाजन की पीड़ा, विस्थापन और संघर्ष से जुड़े ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। अक्सर ऐसे प्रश्न पूछ लिए जाते हैं। यहां दी गई क्विज से अपनी तैयारी परख सकते हैं।
विज्ञापन
Vibhajan Vibhishika Diwas
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Vibhajan Vibhishika Diwas: भारतवर्ष में हर साल 15 अगस्त को बड़े ही धूमधाम और गौरव के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। लेकिन आजादी के इस जश्न से ठीक एक दिन पहले, 14 अगस्त को देश 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के रूप में याद करता है। 15 अगस्त 1947 की आधी रात को भारत को आजादी तो मिली, लेकिन इसके साथ ही देश का दो टुकड़ों में दर्दनाक विभाजन भी हुआ। भारत और पाकिस्तान कानूनी तौर पर दो अलग-अलग राष्ट्र बने।
विज्ञापन
पाकिस्तान के सत्ता परिवर्तन की रस्में कराची में और भारत की राजधानी दिल्ली में संपन्न हुईं। यह दिवस उसी विभाजन की त्रासदी, हिंसा और विस्थापन के दर्द को याद करने का दिन है। प्रतियोगी परीक्षाओं में इस दिवस से जुड़े तथ्य पूछे जा सकते हैं। आइए, 10 सवालों के जरिए अपनी तैयारी परखें।
विज्ञापन
प्रश्न 1. भारत सरकार ने 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय किस वर्ष लिया था?
(A) 2019
(B) 2020
(C) 2021
(D) 2022
प्रश्न 2. भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 के अनुसार भारत और पाकिस्तान को स्वतंत्र डोमिनियन के रूप में स्थापित करने के लिए कौन-सी तारीख निर्धारित की गई थी?
(A) 3 जून 1947
(B) 14 अगस्त 1947
(C) 15 अगस्त 1947
(D) 18 जुलाई 1947
प्रश्न 3. भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 किस देश की संसद द्वारा पारित किया गया था?
(A) भारत
(B) ब्रिटेन
(C) पाकिस्तान
(D) संयुक्त राष्ट्र
प्रश्न 4. 1947 में भारत के विभाजन के दौरान पंजाब और बंगाल की सीमाओं के निर्धारण से संबंधित आयोगों की अध्यक्षता किसने की थी?
(A) लॉर्ड माउंटबेटन
(B) सर स्टैफर्ड क्रिप्स
(C) सर सिरिल रैडक्लिफ
(D) लॉर्ड वेवेल
प्रश्न 5. निम्नलिखित में से किस घटना का संबंध 3 जून 1947 की योजना से है?
(A) भारत में पूर्ण स्वराज की घोषणा
(B) भारत के विभाजन की योजना की घोषणा
(C) भारत का संविधान लागू होना
(D) ब्रिटिश भारत में प्रांतीय चुनावों की घोषणा
प्रश्न 6. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 के संबंध में सही है?
1. इसने भारत और पाकिस्तान के रूप में दो स्वतंत्र डोमिनियन स्थापित करने का प्रावधान किया।
2. अधिनियम के अनुसार 15 अगस्त 1947 को ‘नियत दिवस’ माना गया।
3. इस अधिनियम ने तत्काल भारत को गणराज्य घोषित कर दिया।
सही कूट चुनिए:
(A) केवल 1
(B) केवल 1 और 2
(C) केवल 2 और 3
(D) 1, 2 और 3
प्रश्न 7. 1947 के विभाजन के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्रीय परिवर्तन सही है?
(A) पश्चिमी पंजाब भारत में और पूर्वी पंजाब पाकिस्तान में गया
(B) पूर्वी बंगाल भारत में और पश्चिमी बंगाल पाकिस्तान में गया
(C) पश्चिमी पंजाब पाकिस्तान और पूर्वी पंजाब भारत का हिस्सा बना
(D) सिंध का विभाजन कर उसे भारत और पाकिस्तान में समान रूप से बांटा गया
प्रश्न 8. ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाने के पीछे केंद्र सरकार द्वारा बताए गए प्रमुख उद्देश्यों में से कौन-सा शामिल है?
(A) केवल स्वतंत्रता संग्राम के नेताओं का सम्मान करना
(B) विभाजन के दौरान प्रभावित लोगों की पीड़ा और विस्थापन को याद करना
(C) भारत-पाकिस्तान व्यापार को बढ़ावा देना
(D) संविधान निर्माण की प्रक्रिया का स्मरण करना
प्रश्न 9. निम्नलिखित घटनाओं को कालक्रम में लगाइए:
1. भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 को शाही स्वीकृति मिलना
2. 3 जून योजना की घोषणा
3. भारत और पाकिस्तान का स्वतंत्र डोमिनियन के रूप में अस्तित्व में आना
सही क्रम कौन-सा है?
(A) 2-1-3
(B) 1-2-3
(C) 3-2-1
(D) 2-3-1
प्रश्न 10. निम्नलिखित में से ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के संदर्भ में कौन-सा कथन सही नहीं है?
(A) यह दिवस 14 अगस्त को मनाया जाता है।
(B) इसका संबंध 1947 के भारत विभाजन की मानवीय त्रासदी से है।
(C) इसे मनाने का निर्णय 2021 में लिया गया था।
(D) इसका उद्देश्य केवल भारत के स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत करना है।

उत्तरमाला
- (C) 2021
- (C) 15 अगस्त 1947
- (B) ब्रिटेन
- (C) सर सिरिल रैडक्लिफ
- (B) भारत के विभाजन की योजना की घोषणा
- (B) केवल 1 और 2
- (C) पश्चिमी पंजाब पाकिस्तान और पूर्वी पंजाब भारत का हिस्सा बना
- (B) विभाजन के दौरान प्रभावित लोगों की पीड़ा और विस्थापन को याद करना
- (A) 2-1-3
- (D) इसका उद्देश्य केवल भारत के स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत करना है।
कमेंट
कमेंट X