फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GATE 2027 Registration Revised: GOAPS Application Starts August 27, Check New Dates

GATE 2027: कल शुरू नहीं होंगे गेट एग्जाम के लिए पंजीकरण, शेड्यूल में हुआ बदलाव, अब इस दिन से भरना होगा फॉर्म

Thu, 13 Aug 2026 04:50 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 13 Aug 2026 04:50 PM IST
सार

GATE 2027 Registration Date Revised: गेट 2027 के रजिस्ट्रेशन की तारीख बदल दी गई है। पहले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आवेदन प्रक्रिया कल, यानी 14 अगस्त से शुरू नहीं होगी, बल्कि 27 अगस्त से शुरू होगी और 27 सितंबर तक चलेगी। परीक्षा फरवरी 2027 में तीन चरणों में होगी।
 

विज्ञापन
GATE 2027 Registration Revised: GOAPS Application Starts August 27, Check New Dates
GATE 2027 Registration - फोटो : AI Generated

विस्तार

GATE 2027 Registration Date: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग के रजिस्ट्रेशन शेड्यूल में बदलाव किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, गेट ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (GOAPS) अब 27 अगस्त 2026 से शुरू होगा। पहले आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त को शुरू होने वाली थी।

विज्ञापन


नए शेड्यूल के मुताबिक, उम्मीदवार 27 सितंबर 2026 तक सामान्य अवधि में आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद विस्तारित आवेदन अवधि 5 अक्तूबर 2026 को समाप्त होगी।

नोट कर लें GATE 2027 से जुड़ी नई तारीखें

 

महत्वपूर्ण प्रक्रिया संशोधित तारीख
GOAPS शुरू 27 अगस्त 2026
सामान्य रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 27 सितंबर 2026
विस्तारित रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 5 अक्तूबर 2026
शहर आवंटन की सूचना 4 जनवरी 2027
एडमिट कार्ड घोषित नहीं
परीक्षा सप्ताह 1 6-7 फरवरी 2027
परीक्षा सप्ताह 2 13-14 फरवरी 2027
परीक्षा सप्ताह 3 20-21 फरवरी 2027
रिजल्ट 19 मार्च 2027
विज्ञापन
विज्ञापन

गेट एग्जाम कब होगा?

  • गेट एग्जाम फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा।
  • परीक्षा तीन सप्ताह में आयोजित की जाएगी।
  • पहला चरण 6 और 7 फरवरी 2027, दूसरा चरण 13 और 14 फरवरी और तीसरा चरण 20 और 21 फरवरी 2027 को होगा।
  • परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख अभी तय नहीं की गई है।
  • रिजल्ट 19 मार्च 2027 को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

आवेदन से पहले किन दस्तावेजों को तैयार रखें?

उम्मीदवारों को आवेदन शुरू होने से पहले जरूरी दस्तावेज और जानकारी तैयार रखनी चाहिए। इनमें शामिल हैं:

  • आधार/वर्चुअल आईडी या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • एससी/एसटी प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • PwD/UDID प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • डिस्लेक्सिया प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • डिग्री और संस्थान से जुड़ी शैक्षणिक जानकारी
  • जन्मतिथि और अभिभावक की जानकारी
  • पिन कोड सहित संपर्क पता
  • गेट पेपर और परीक्षा शहर की पसंद

डिजिलॉकर अकाउंट होना जरूरी

गेट 2027 के लिए भारतीय उम्मीदवारों को डिजिलॉकर के जरिए रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपना सत्यापित डिजिलॉकर अकाउंट बनाना या अपडेट करना होगा।

गेट स्कोर कहां काम आएगा?

गेट स्कोर का इस्तेमाल आईआईटी, एनआईटी और आईआईआईटी समेत कई संस्थानों में एमटेक, एमई, एमएस और अन्य स्नातकोत्तर व डॉक्टरेट कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।

कई सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां (PSU) भी भर्ती प्रक्रिया में गेट स्कोर का इस्तेमाल करती हैं। उम्मीदवारों को आवेदन शुरू होने के बाद आधिकारिक गेट वेबसाइट पर जारी निर्देशों को ध्यान से पढ़कर ही फॉर्म भरना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed