फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   UNESCO Internship 2026: Opportunity for Recent Graduates, Apply Before the Deadline

UNESCO Internship: विदेशी संगठन में सीखने और काम करने का मौका, अवधि एक से छह माह; कब तक कर सकते हैं आवेदन?

Thu, 13 Aug 2026 04:06 PM IST
Shahin Praveen सुनंदा राव, कॅरिअर सलाहकार
सुनंदा राव, कॅरिअर सलाहकार Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 13 Aug 2026 04:06 PM IST
सार

UNESCO Internship Programme: यूनेस्को इंटर्नशिप प्रोग्राम छात्रों और हाल ही में पढ़ाई पूरी करने वाले युवाओं के लिए अच्छा मौका है। इसके तहत उम्मीदवारों को 1 से 6 महीने तक काम सीखने और अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार 31 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UNESCO Internship 2026: Opportunity for Recent Graduates, Apply Before the Deadline
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Magnific

विस्तार

UNESCO Internship: नाइटेड नेशंस एजुकेशनल, साइंटिफिक एंड कल्चरल ऑर्गनाइजेशन (यूनेस्को) की ओर से कम्युनिकेशंस एंड पब्लिक एंगेजमेंट इंटर्नशिप-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह इंटर्नशिप छात्रों और हाल ही में ग्रेजुएट हुए युवाओं के लिए शानदार अवसर है। इसके तहत कम्युनिकेशंस, सोशल मीडिया, वेब मैनेजमेंट, प्रेस रिलेशंस, फोटोग्राफी और पब्लिशिंग जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

मिलेगा प्रैक्टिकल अनुभव

चुने गए उम्मीदवार डिवीजन फॉर कम्युनिकेशंस एंड पब्लिक एंगेजमेंट के साथ काम करेंगे और ऐसे प्रोजेक्ट्स में योगदान देंगे, जिनसे यूनेस्को की गतिविधियों को डिजिटल और पारंपरिक प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सके। इस दौरान उम्मीदवारों को प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, कम्युनिकेशन तकनीकों, वेब आर्किटेक्चर, लेखन, डिजाइन सॉफ्टवेयर और कंटेंट मैनेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। साथ ही, वे प्रेस से जुड़े मामलों को संभालने, टीमवर्क और विभिन्न संस्कृतियों वाले माहौल में बेहतर तालमेल बनाने जैसे कौशल भी सीख पाएंगे।
विज्ञापन

ये योग्यताएं हैं जरूरी

योग्य होने के लिए आवेदक की उम्र आवेदन के समय कम से कम 20 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार बैचलर डिग्री के तीसरे या अंतिम वर्ष में पढ़ रहा हो, मास्टर या पीएचडी प्रोग्राम में नामांकित हो, या पिछले 12 महीनों में इनमें से कोई डिग्री पूरी कर चुका हो। टेक्निकल या वोकेशनल असाइनमेंट के लिए आवेदक संबंधित संस्थान में पढ़ाई के अंतिम वर्ष में हो या पिछले 12 महीनों में ग्रेजुएट हुआ हो। इसके अलावा, उम्मीदवारों की अंग्रेजी या फ्रेंच भाषा पर अच्छी पकड़, कंप्यूटर सिस्टम और ऑफिस सॉफ्टवेयर का ज्ञान तथा अच्छे इंटरपर्सनल और कम्युनिकेशन स्किल्स होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अवधि व फायदे

इंटर्नशिप की अवधि एक से छह महीने होगी। इसके अलावा, इंटर्नशिप के दौरान और उससे सीधे जुड़े कार्यों के कारण होने वाले जोखिमों के लिए सीमित वर्कप्लेस इंश्योरेंस कवरेज प्रदान किया जाएगा। उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

  • यूनेस्को के डिविजन फॉर कम्युनिकेशंस एंड पब्लिक एंगेजमेंट के साथ काम करने का मौका।
  • प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और कम्युनिकेशन तकनीकों की जानकारी मिलेगी।
  • वेब आर्किटेक्चर, लेखन, डिजाइन सॉफ्टवेयर और कंटेंट मैनेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।
  • प्रेस और मीडिया से जुड़े मामलों को संभालने का अवसर मिलेगा।

ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

योग्य उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2026 तक यूनेस्को की आधिकारिक वेबसाइट careers.unesco.org/job/पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए सबसे पहले 'पंजीकरण' विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद मांगी गई आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें और अपना पंजीकरण पूरा करें। यदि आप पहले से पंजीकृत हैं, तो आप अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी का उपयोग करके आसानी से लॉग इन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed