{"_id":"6a7ddd109d17d896c6042641","slug":"fdsg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-103160-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिसरख थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिसरख थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(कार्रवाई)
-थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह, राइज चौकी इंचार्ज राहुल चौधरी, कांस्टेबल ओम प्रकाश लाइन हाजिर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जीएसटी सलाहकार से 29 लाख की फिरौती मामले में हुई लापरवाही के चलते बिसरख थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह, राइज चौकी इंचार्ज राहुल चौधरी, कांस्टेबल ओम प्रकाश समेत तीन पुलिसकर्मियों पर बृहस्पतिवार को गाज गिरी है। तीनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।
बता दें कि बिसरख कोतवाली क्षेत्र निवासी जीएसटी सलाहकार संदीप कुमार से कार सवार बदमाशों द्वारा 29 लाख रुपये की फिरौती वसूलने के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे। मामले में पुलिस ने पहले आईजीआरएस शिकायत पर सबूत नहीं होने की निस्तारण रिपोर्ट लगा दी थी। मगर महज तीन दिन बाद ही मामला मीडिया में आने के बाद आनन-फानन में एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसके बाद महज चार दिन के भीतर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया था। मामले में किरकिरी होने के बाद अधिकारियों द्वारा पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था राजीव नारायण मिश्र ने कोतवाली प्रभारी को लाइन हाजिर किए जाने की पुष्टि की है। वहीं डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र सिंह का कहना है कि चौकी इंचार्ज और कांस्टेबल को निलंबित किए जाने का पत्र उच्चाधिकारियों से अब तक नहीं मिला है।