{"_id":"6a7dde7a03751781bb09f027","slug":"boxers-from-the-district-missed-the-opportunity-to-participate-in-the-national-competition-due-to-a-lack-of-information-noida-news-c-1-noi1095-4609240-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जानकारी के अभाव में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का मौका गंवा बैठे जिले के बॉक्सर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जानकारी के अभाव में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का मौका गंवा बैठे जिले के बॉक्सर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- वाराणसी में यूपी टीम के चयन ट्रायल में नहीं पहुंचा गौतमबुद्ध नगर का एक भी खिलाड़ी
- जिला सचिव बोले- ट्रायल की जानकारी नहीं मिली, प्रदेश संगठन का दावा- सभी जिलों को भेजी गई थी सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। वाराणसी में बीएफआई एलीट पुरुष एवं महिला ओपन बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 के लिए उत्तर प्रदेश टीम के चयन की प्रक्रिया हुई, लेकिन गौतमबुद्ध नगर का एक भी खिलाड़ी इसमें शामिल नहीं हो सका। चयन के बाद जारी 34 सदस्यीय यूपी टीम में वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी समेत कई जिलों के खिलाड़ियों को जगह मिली है, लेकिन गौतमबुद्ध नगर का कोई खिलाड़ी टीम में नहीं है। उत्तर प्रदेश की चयनित टीम 16 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के नाहन में प्रतियोगिता स्थल पर रिपोर्ट करेगी। प्रतियोगिता 16 से 24 अगस्त तक होगी और मुकाबले 17 से 23 अगस्त तक खेले जाएंगे। जिले के खिलाड़ियों के पास प्रदेश टीम में जगह बनाकर राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका था, लेकिन चयन प्रक्रिया की जानकारी नहीं मिलने के कारण कोई खिलाड़ी ट्रायल में नहीं पहुंच सका।
गौतमबुद्ध नगर बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव प्रवेश बैसोया का कहना है कि उन्हें वाराणसी में हुई चयन प्रक्रिया की जानकारी नहीं थी। अगर जानकारी होती तो जिले के सीनियर खिलाड़ी निश्चित रूप से ट्रायल में हिस्सा लेते। वहीं, उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संगठन का कहना है कि चयन प्रक्रिया से संबंधित सूचना सभी जिला एसोसिएशनों और संबंधित स्तरों पर भेजी गई थी। जिले के खिलाड़ियों का भी कहना है कि उन्हें ट्रायल की जानकारी समय पर नहीं मिली। खिलाड़ियों ने कहा कि सूचना मिलती तो वह तैयारी के साथ वाराणसी पहुंचकर चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेते। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर उनके लिए महत्वपूर्ण था, ऐसे में मौका नहीं मिल पाने से उन्हें निराशा हुई है।