फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgfsd

Noida News: श्रमिक हिंसा के मामलों में योगेश मीणा और सृष्टि गुप्ता को जमानत

Thu, 13 Aug 2026 08:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
dfgfsd
नोटः खबर को ऑनलाइन नहीं चलाएं
विज्ञापन

(अदालत से)
-चार कोतवालियों में दर्ज 11 मामलों में दोनों आरोपी, इसलिए अभी जेल से नहीं होगी रिहाई
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अदालत ने श्रमिक हिंसा से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में आरोपी योगेश मीणा और सृष्टि गुप्ता की जमानत मंजूर कर ली। हालांकि, दोनों के खिलाफ अलग-अलग कोतवालियों में कई अन्य मामले दर्ज हैं और उनमें अभी जमानत नहीं मिली है। ऐसे में दोनों की जेल से रिहाई फिलहाल नहीं हो सकेगी।
सेक्टर-84 औद्योगिक क्षेत्र में 13 अप्रैल को हुई श्रमिक हिंसा के मामले में फेज-2 कोतवाली में दर्ज मामले में योगेश मीणा आरोपी है। पुलिस के मुताबिक मदरसन फैक्टरी के पास 450 से 500 अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और घातक हथियारों से सरकारी व निजी वाहनों और फैक्टरी गेट में तोड़फोड़ व आगजनी की थी। योगेश को 30 मई को गिरफ्तार किया गया था और 20 जून से वह जेल में बंद है। बचाव पक्ष ने अदालत में कहा कि पूर्व में दर्ज एफआईआर में योगेश का नाम नहीं था और घटना के समय वह मौके पर भी मौजूद नहीं था। अभियोजन ने जमानत का विरोध करते हुए हिंसा और तोड़फोड़ में उसकी भूमिका बताई। अदालत आरोपी का आपराधिक इतिहास नहीं होने समेत अन्य तथ्यों को देखते हुए अदालत ने उसे सशर्त जमानत दे दी।
विज्ञापन

इसी तरह फेज-3 कोतवाली में दर्ज मामले में आरोपी सृष्टि गुप्ता की जमानत भी मंजूर की गई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने बताया कि श्रमिक हिंसा के दौरान सेक्टर-64, 65, 67, 68 और 69 में यातायात जाम किया गया था। फैक्ट्रियों में घुसकर मालिकों व कर्मचारियों से मारपीट की गई थी। सृष्टि को 11 अप्रैल को बाॅटानिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार कर अगले दिन जेल भेजा गया था। वहीं अभियोजन ने उसे षड्यंत्र में शामिल होने और दुष्प्रेरण की भूमिका का आरोपी बताया। अदालत ने सुनवाई के बाद सशर्त जमानत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed