फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Traffic jam persisted all day from Tilpata Chowk to Dadri ROB.

Noida News: तिलपता चौक से दादरी आरओबी तक दिनभर लगा जाम

Thu, 13 Aug 2026 08:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam persisted all day from Tilpata Chowk to Dadri ROB.
यातायात पुलिस भी जाम खुलवाने में रही नाकाम, लोग परेशान
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। तिलपता चौक से दादरी आरओबी तक बृहस्पतिवार को दिन भर जाम लगा रहा। जाम के चलते वाहन चालक घंटों में फंसे रहे। यातायात पुलिस भी जाम खुलवाने में नाकाम रही। परेशान वाहन चालकों को देहात के रास्तों से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। जाम से नाराज तिलपता के लोगों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी से पानी की निकासी की व्यवस्था कराने, डिवाइडर और नाले का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की है।


बरसात के चलते तिलपता गांव में करीब 50 मीटर हिस्से में जलभराव है। पानी की निकासी नहीं होने के कारण इस स्थान से वाहनों को धीमी गति से निकाला जाता है। इससे यहां अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे से जाम लगना शुरू हुआ। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। मालवाहक और निजी वाहन दिनभर रेंगते रहे। जाम तिलपता चौक तक पहुंच गया। तिलपता चौक पर जाम होने के कारण साकीपुर में बने पुल तक वाहनों की लाइन लग गई। शाम के समय भी वाहन बेहद धीमी गति से चलते रहे।
विज्ञापन



तिलपता निवासी सुखवीर सिंह आर्य ने बताया कि जाम से निजात दिलाने के लिए पानी की निकासी की व्यवस्था कराने और डिवाइडर का निर्माण पूरा कराने समेत अन्य मांगों को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्कूली बच्चे भी घंटों फंसे रहे
दोपहर में स्कूल की छुट्टी के बाद दादरी समेत अन्य स्थानों को जाने वाली स्कूल बसें भी तिलपता में लगे जाम में फंस गईं। बसों को तिलपता से निकलने में एक से डेढ़ घंटे तक का समय लगा। जाम में फंसे होने के कारण बस चालकों ने अभिभावकों को फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद कुछ अभिभावक दोपहिया वाहनों से बच्चों को लेने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed