{"_id":"6a7de0a917b2ccbfa40bf370","slug":"complaint-regarding-foul-smell-in-ghee-ordered-online-grnoida-news-c-23-1-lko1064-103192-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ऑनलाइन मंगवाएं घी से बदबू आने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ऑनलाइन मंगवाएं घी से बदबू आने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो:-- -- -- -- -- -- --
ऑनलाइन मंगवाएं घी से बदबू आने का आरोप
- ग्रेनो वेस्ट की रॉयल नेस्ट सोसाइटी में रहने वाले निवासी ने की शिकायत
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की रॉयल नेस्ट सोसाइटी निवासी व्यक्ति को ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी से घी मंगवाना महंगा पड़ा गया। आरोप है कि घी की पैकिंग बेहद खराब थी। साथ ही उसमें से बदबू आ रही थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत खाद्य विभाग में की है। साथ ही कंपनी से पैसे वापस मांगे हैं। वहीं, खाद्य विभाग इसकी जांच कर रहा है।
रॉयल नेस्ट सोसाइटी निवासी दीपक शर्मा ने बताया, वो अक्सर ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी से घी व अन्य सामान मंगवाते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर भी इंस्टामार्ट से घी के तीन पैकेट मंगवाएं थे। एक पैकेट 500 ग्राम का था, जो एक नामी कंपनी का घी था। आरोप है कि घी की पैकिंग पूरी तरह गल चुकी थी। पैकिंग को प्लास्टिक टेप लगाकर चारों तरफ से बंद किया गया था। ताकि घी बाहर नहीं आ सके। पैकेट में से काफी गंदी बदबू आ रही थी। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत इंस्टामार्ट कंपनी से की और ऑर्डर को वापस ले जाने व पैसे वापस करने के लिए ई-मेल किया है। साथ ही सोशल मीडिया और फोन पर खाद्य विभाग से शिकायत की है।
उधर सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य सर्वेश मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़ित की शिकायत मिली है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी को मौके पर भेजा गया है। घी का नमूना लिया जाएगा। साथ ही जहां से डिलीवरी हुई है, उस जगह की भी जांच की जाएगी।