फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dispute over tree pruning at Amrapali Leisure Valley Society

Noida News: आम्रपाली लजर वैली सोसाइटी में पेड़ों की छंटाई पर विवाद

Thu, 13 Aug 2026 08:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
Dispute over tree pruning at Amrapali Leisure Valley Society
ग्रेनो वेस्ट ​​स्थित आम्रपाली लीजर वैली सोसाइटी में पेड़ों की छटाई के नाम पर काटे गए पेड़। स्रो
निवासियों का आरोप-छंटाई के नाम पर काट दी गईं टहनियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसाइटी में पेड़ों की छंटाई को लेकर विवाद बढ़ गया है। सोसाइटी के पार्क और परिसर लगे बड़े पेड़ों की जरूरत से ज्यादा टहनियां काटने का आरोप है। निवासियों ने आरोप लगाया है कि जिनकी टहनियां ज्यादा बड़ी भी नहीं हुई थीं, उनकी भी छंटाई कर दी गई है। वहीं एओए का कहना है कि पेड़ों को नहीं काटा गया है, बस छंटाई की गई है।

निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में कई जगह पेड़ों की काफी संख्या में टहनियां काटी गई हैं और जबकि कुछ पेड़ों को आधा ही काट दिया गया है। उन्होंने कहा कि पेड़ों की छंटाई का उद्देश्य केवल सूखी, कमजोर या ज्यादा बढ़ी हुई टहनियों को हटाना होना चाहिए, लेकिन यहां काट दिया गया है। इसको लेकर सोसाइटी में रहने वाले लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन


पेड़ों को नहीं काटा गया है, बल्कि उनकी बढ़ी हुईं टहनियों की छंटाई कराई गई हैं। कुछ समय पहले सोसाइटी के पार्क में जामुन का एक पेड़ गिर गया था। इसके बाद सुरक्षा को देखते हुए सोसाइटी में पेड़ों की छंटाई कराने का फैसला लिया गया। -अमित गोयल, एओए अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन



सोसाइटी में जरूरत से ज्यादा पेड़ों की छंटाई कर दी गई है। जरूरत से ज्यादा छंटाई करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हमने एक ट्रॉली भी जब्त किया है। -राम अवतार चौधरी, वन विभाग, सब इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed