{"_id":"6a7ddf185042b36269064d97","slug":"dfsgfd-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-9345-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जेब में मोबाइल फटा, युवक के हाथ और निजी अंग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जेब में मोबाइल फटा, युवक के हाथ और निजी अंग झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो....
दनकौर के युवक ने एक महीने पहले खरीदा था ब्रांडेड कंपनी का मोबाइल, गाजियाबाद से लौटते समय हुआ हादसा
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेब में रखा ब्रांडेट कंपनी का मोबाइल फटने के कारण दनकौर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीपलका निवासी 26 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज धमाके के साथ मोबाइल फटने के कारण युवक के दोनों हाथ और उसके निजी अंग बुरी तरह से झुलस गए, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक गाजियाबाद गया था और वापस दनकौर आ रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ।
पीपलका गांव निवासी मोहम्मद माजिद ने बताया कि उसने एक महीने पहले एक ब्रांडेड कंपनी का मोबाइल खरीदा था। वह अपने किसी काम से गाजियाबाद गया हुआ था। इसी दौरान जेब में रखा मोबाइल अचानक गर्म हुआ और कुछ ही सेकंड में जोरदार धमाके के साथ फट गया। मोबाइल फटने के कारण जहां रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई, वहीं दूसरी ओर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि मोबाइल खरीदे हुए अभी एक महीने भी पूरे नहीं हुए हैं।