{"_id":"6a7ddc599d17d896c604263e","slug":"fgds-grnoida-news-c-1-noi1095-4609280-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: निवेश के नाम पर कारोबारी से पांच करोड़ हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: निवेश के नाम पर कारोबारी से पांच करोड़ हड़पने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निवेश के नाम पर कारोबारी से पांच करोड़ हड़पने का आरोप- कोर्ट ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-18 के एक होटल में कारोबारी को निवेश पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर पांच करोड़ रुपये लेने का मामला सामने आया है। मामले में न्यायालय ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
कारोबारी नितिन मेहता ने न्यायालय में दाखिल प्रार्थना पत्र में बताया कि 24 फरवरी को वह अपने व्यापारिक साझेदार नीरज के साथ दिल्ली के मयूर विहार स्थित एक होटल में आयोजित रियल एस्टेट एक्सलेटर कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम में दिवम कपूर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुआ था। कार्यक्रम के बाद सेक्टर-18 के एक होटल में उसकी नितिन से मुलाकात हुई। आरोप है कि दिवम कपूर ने बड़े कारोबारी संपर्क और भारी मुनाफे का दावा करते हुए एक प्रोजेक्ट में पांच करोड़ रुपये लगाने का प्रस्ताव दिया। इसके बाद नितिन ने दो किस्तों में पांच करोड़ रुपये दे दिए। शिकायत के अनुसार, लेनदेन के दौरान कंपनी के निदेशक दीपक कपूर, मानसी कपूर और मोनिका कपूर भी मौजूद थे। जिया शर्मा और रोहन पठानिया ने दस्तावेज पर गवाह के तौर पर हस्ताक्षर किए थे। बाद में रकम मांगने पर दिवम कपूर टालमटोल करने लगा। चार और पांच जून को गुलशन होम्स के कार्यालय पहुंचने पर नितिन को पता चला कि दिवम कपूर कंपनी में काम ही नहीं करता।