फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Broken indicators signal negligence.

Noida News: टूटे संकेतक दे रहे लापरवाही का संकेत

Thu, 13 Aug 2026 08:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
Broken indicators signal negligence.
नोएडा। सेक्टर 19 ब्लॉक ए के बोर्ड पर लगे पोस्टर। संवाद
पीसीसी
विज्ञापन

सेक्टरों से लेकर प्रमुख मार्गों के संकेतक हुए क्षतिग्रस्त, भटक रहे राहगीर
प्रखर गुप्ता
नोएडा। शहर के कई प्रमुख मार्गों और सेक्टरों में लगे संकेतक बोर्ड क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। अमर उजाला पड़ताल में सामने आया कि सेक्टर 12-22 जैसे पुराने सेक्टरों में कई साल पहले लगे गलियों समेत अन्य रास्तों के संकेतक बोर्ड टूट चुके हैं, जिससे राहगीरों को भटकना पड़ रहा है। पोरवा अध्यक्ष डॉ. तरसेम चंद ने बताया कि कई बार बोर्ड को बदलने के लिए नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को पत्र लिखा गया, लेकिन अब तक नहीं बदला गया। सेक्टर-82 के उद्योग विहार, बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन और सेक्टर-18 में लगा संकेतक बोर्ड क्षतिग्रस्त हो चुका है। इसके गिरने से कभी भी हादसा हो सकता है।वहीं कई सेक्टरों में संकेतक बोर्ड के ऊपर विज्ञापन से लगा दिया गया है। ऐसे में लिखा हुआ पूरा संकेत ही गायब है, जिसके चलते यहां आने वाले लोगों को भटकना पड़ता है।
हमने कई बार नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखा, लेकिन संकेतक बोर्ड दुरुस्त नहीं कराए गए। नाते-रिश्तेदारों को आने-जाने में परेशानी होती है। -डॉ. तरसेम चंद, अध्यक्ष पोरवा
विज्ञापन

कई बार नाते-रिश्तेदार किसी कार्यक्रम में शामिल होने आते हैं तो संकेतक की कमी के चलते अक्सर वह भटक जाते हैं।-विजय राणा, सेक्टर-46
जब प्रमुख बाजार और मेट्रो स्टेशन के पास लगे बोर्ड का यह हाल है तो अन्य जगहों का क्या होगा। इन्हें बदलना चाहिए। -सुशील कुमार जैन, अध्यक्ष, अट्टा मार्केट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

हमने नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखकर सेक्टर में आने वाले लोगों की राहत के लिए प्रमुख गेटों पर मानचित्र लगवाने की मांग की है। -कोसिंदर यादव, सेक्टर-117

नोएडा। सेक्टर 19 ब्लॉक ए के बोर्ड पर लगे पोस्टर। संवाद

नोएडा। सेक्टर 19 ब्लॉक ए के बोर्ड पर लगे पोस्टर। संवाद

नोएडा। सेक्टर 19 ब्लॉक ए के बोर्ड पर लगे पोस्टर। संवाद

नोएडा। सेक्टर 19 ब्लॉक ए के बोर्ड पर लगे पोस्टर। संवाद

नोएडा। सेक्टर 19 ब्लॉक ए के बोर्ड पर लगे पोस्टर। संवाद

नोएडा। सेक्टर 19 ब्लॉक ए के बोर्ड पर लगे पोस्टर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed