फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Full-dress rehearsal for Independence Day celebrations; traffic jams at several locations

Delhi NCR News: स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल-ड्रेस रिहर्सल, कई जगहों पर लगा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
रूट डायवर्जन के चलते रिंग रोड, आईटीओ, तिलक मार्ग और गाजियाबाद-दिल्ली बॉर्डर सहित कई इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम रहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल-ड्रेस रिहर्सल के कारण राजधानी में कई जगहों पर जाम लग गया। दिल्ली में लाल किले और मध्य दिल्ली के आसपास की कई प्रमुख सड़कें सुबह 4 से 10 बजे तक आम यातायात के लिए बंद रहीं। भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक और रूट डायवर्जन के चलते रिंग रोड, आईटीओ, तिलक मार्ग और गाजियाबाद-दिल्ली बॉर्डर सहित कई इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम लगा। इन मार्गों पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई थीं। लोग आधा से एक घंटे तक जाम में फंसे रहे।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस एडवाइजरी यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने कई रास्तों को डायवर्ट किया था। सुबह 10 बजे नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निषाद राज मार्ग, एस्प्लेनाइड रोड और राजघाट से आईएसबीटी के बीच की रिंग रोड बंद रहा। फुल ड्रेस रिहर्सल और स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के मद्देनजर दिल्ली की सीमा पर भारी और कॉमर्शियल वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई गई थी।
विज्ञापन

दिल्ली गेट से चट्टा रेल चौक तक नेताजी सुभाष मार्ग, जीपीओ दिल्ली से चट्टा रेल चौक तक लोथियन रोड, एचसी सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक तक एसपी मुखर्जी मार्ग, फाउंटेन चौक से लाल किले तक चांदनी चौक रोड पर जाम लगा रहा। इसके अलावा रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक निषाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड और उससे जुड़ी नेताजी सुभाष मार्ग की लिंक रोड तथा राजघाट से आईएसबीटी के बीच रिंग रोड आदि मार्गों के आसपास के मार्गों पर लंबा जाम रहा। इंडिया गेट सी-हेक्सागन, कॉपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस, सिकंदरा रोड, डब्ल्यू-प्वाइंट, ए-प्वाइंट तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बीएसजेड मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग और जेएल नेहरू मार्ग आदि मार्गों पर भी लोग जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed