फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tribute paid to Lokmata Ahilyabai Holkar at the Delhi BJP office

Delhi NCR News: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को दिल्ली भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष संतोष पाल की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम हुआ। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धासुमन अर्पित किए। मल्होत्रा ने कहा कि अहिल्याबाई जनसेवा और सुशासन की जीवंत मिसाल थीं। उन्होंने 18वीं सदी में नारी शक्ति का आदर्श स्थापित किया। उनके लिए राजधर्म ही धर्म और जनसेवा ही पूजा थी। काशी विश्वनाथ से सोमनाथ तक मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। उन्होंने सड़कों, कुओं, धर्मशालाओं और अन्नक्षेत्रों का भी निर्माण कराया। मल्होत्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके आदर्शों को स्मरण करते हैं। दिल्ली भाजपा उनके मूल्यों से प्रेरणा लेकर विकसित भारत का संकल्प लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed