{"_id":"6a7ddc8f5026e9377701d3e5","slug":"delhi-jal-board-headquarters-decked-out-in-the-colours-of-the-tricolour-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150587-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: तिरंगे के रंग में रंगा दिल्ली जल बोर्ड मुख्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: तिरंगे के रंग में रंगा दिल्ली जल बोर्ड मुख्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली (संवाद)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत दिल्ली जल बोर्ड मुख्यालय वरुणालय फेज 2 के सभागार में बृहस्पतिवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने का अवसर भी देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में दिल्ली जल बोर्ड के मेंबर आईएएस अमन गुप्ता समेत बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पूरा सभागार तिरंगे के रंगों से सजा नजर आया। दिल्ली जल बोर्ड की संगीत इकाई जल तरंग ने वंदे मातरम्, राष्ट्रगान और कई देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। दिल्ली जल बोर्ड परिवार ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
विज्ञापन