फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP Board 10th 12th Exam Time Table 2027 Released: Check Class 10, 12 Exam Dates

MP Board Date Sheet 2027: एमपी बोर्ड की डेटशीट जारी, 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से, 10वीं की कब शुरू होंगी?

Thu, 13 Aug 2026 07:15 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 13 Aug 2026 07:15 PM IST
सार

MP Board Date Sheet 2027: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षा और द्वितीय परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक 12वीं की मुख्य परीक्षा 17 फरवरी 2027 से, जबकि 10वीं की मुख्य परीक्षा 24 फरवरी 2027 से शुरू होगी। पूरी डेटशीट देखें...
 

विज्ञापन
MP Board 10th 12th Exam Time Table 2027 Released: Check Class 10, 12 Exam Dates
MPBSE Date Sheet 2027 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

MP Board Date Sheet 2027: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल यानी कक्षा 10वीं और हायर सेकेंडरी यानी कक्षा 12वीं मुख्य परीक्षा का विस्तृत टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसके साथ ही बोर्ड ने दूसरी यानी सप्लीमेंट्री परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी किया है।

विज्ञापन


जारी कार्यक्रम के मुताबिक कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षाएं 17 फरवरी से 19 मार्च 2027 तक होंगी। वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 18 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन

परीक्षा का समय क्या रहेगा?

10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होंगी। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8 बजे तक पहुंचना होगा।

  • सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा कक्ष में अपनी सीट पर बैठना होगा।
  • 8:45 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • प्रश्न पत्र सुबह 8:45 बजे दिया जाएगा।
  • उत्तर पुस्तिका सुबह 8:55 बजे दी जाएगी।
  • परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होगी।

MP Board 12th Date Sheet 2027: एमपी बोर्ड 12वीं की डेटशीट

तारीख प्रमुख विषय
17 फरवरी जैव प्रौद्योगिकी, गायन वादन, तबला पखावज
18 फरवरी उर्दू, मराठी
20 फरवरी संस्कृत
22 फरवरी एनएसक्यूएफ विषय, शारीरिक शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
23 फरवरी हिंदी
24 फरवरी ड्राइंग एंड डिजाइनिंग
25 फरवरी मनोविज्ञान
26 फरवरी अंग्रेजी
1 मार्च इंफॉर्मेटिक प्रैक्टिस
3 मार्च समाजशास्त्र
4 मार्च भौतिकी, अर्थशास्त्र सहित अन्य विषय
8 मार्च जीव विज्ञान
11 मार्च राजनीति विज्ञान
13 मार्च रसायन विज्ञान, इतिहास, बिजनेस स्टडीज सहित अन्य विषय
16 मार्च गणित
17 मार्च कृषि, गृह विज्ञान, अकाउंटेंसी
19 मार्च भूगोल सहित अन्य विषय
विज्ञापन

MP Board 10th Date Sheet 2027: एमपी बोर्ड 10वीं की डेटशीट

कक्षा 10वीं की मुख्य परीक्षा 24 फरवरी से 18 मार्च 2027 तक चलेगी।

तारीख विषय
24 फरवरी मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, पेंटिंग, गायन वादन, तबला पखावज, कंप्यूटर
25 फरवरी एनएसक्यूएफ विषय, एआई
27 फरवरी उर्दू
2 मार्च हिंदी
5 मार्च गणित स्टैंडर्ड और बेसिक
9 मार्च अंग्रेजी
12 मार्च संस्कृत
15 मार्च विज्ञान
18 मार्च सामाजिक विज्ञान

दूसरी यानी सप्लीमेंट्री परीक्षा कब होगी?

बोर्ड ने जून 2027 में दूसरी परीक्षा का कार्यक्रम भी तय किया है।

  • 12वीं: 11 जून से 30 जून 2027
  • 10वीं: 15 जून से 30 जून 2027

 

दूसरी बोर्ड की कंप्लीट डेटशीट यहां देखें...

प्रैक्टिकल परीक्षा कब होगी?

  • नियमित छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा उनके स्कूलों में होगी।
  • निजी छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
  • मुख्य परीक्षा के लिए प्रैक्टिकल 1 फरवरी से 19 मार्च 2027 के बीच होंगे।
  • जून में होने वाली दूसरी परीक्षा के प्रैक्टिकल 11 जून से 30 जून 2027 के बीच होंगे।
  • सटीक तारीख और समय के लिए छात्रों को स्कूल प्राचार्य या केंद्र अधीक्षक से संपर्क करना होगा।

परीक्षा को लेकर जरूरी निर्देश क्या हैं?

बोर्ड के अनुसार, परीक्षा अवधि में अगर किसी दिन स्थानीय या सार्वजनिक अवकाश घोषित होता है, तो परीक्षा की तारीख बदली नहीं जाएगी और परीक्षा तय टाइम टेबल के अनुसार ही होगी।

जरूरत पड़ने पर बोर्ड परीक्षा की तारीख या समय में बदलाव कर सकता है। ऐसी स्थिति में इसकी जानकारी संबंधित माध्यमों से दी जाएगी। दिव्यांग छात्रों के लिए भी नियमानुसार विशेष व्यवस्थाएं उपलब्ध रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed