फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bajrang Dal Worker Allegedly Cheats Man of Rs 57,000 on Promise of Ending Police Case

Agra: केस हो जाएगा खत्म, बजरंग दल कार्यकर्ता ने दिया झांसा; 57 हजार रुपये की कर डाली धोखाधड़ी

Fri, 14 Aug 2026 01:50 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 14 Aug 2026 01:50 PM IST
सार

आगरा में केस खत्म कराने और पुलिस में सेटिंग होने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 57 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। पीड़ित के अनुसार रकम लेने के बाद भी केस खत्म नहीं हुआ और रुपये वापस मांगने पर धमकी दी गई, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज हुई।

विज्ञापन
Bajrang Dal Worker Allegedly Cheats Man of Rs 57,000 on Promise of Ending Police Case
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एकता पुलिस की सांठगांठ से प्राथमिकी खत्म कराने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 57 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। मामले में शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


लोहागढ़, लकावली निवासी रवि राजपूत ने बताया कि उनका एक केस एकता थाने में चल रहा है। इसे खत्म कराने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ता सुनील यादव ने बात की। कहा कि पुलिस में अच्छी सेटिंग है। वह केस को खत्म करा देगा। गाड़ी भी दिला देगा। बदले में 57 हजार रुपये की मांग की। वह तैयार हो गए। रकम देने के बाद भी केस खत्म नहीं हुआ।
विज्ञापन


रवि का कहना है कि उसके पिता की तबीयत खराब है। वह दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है। रुपये वापस मांगने पर आरोपी धमकी दे रहा है। पीड़ित ने डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास से शिकायत की। इस पर थाना एकता में प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीसीपी ने बताया कि मामले में साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed