फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Waterlogging Blocks School Route Over 100 Students Unable to Attend Classes

बच्चों की राह में पानी ही पानी: जलमग्न हुए स्कूल जाने वाले रास्ते, कहीं विद्यालय बने तालाब; अब कैसे हो पढ़ाई?

Fri, 14 Aug 2026 02:04 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 14 Aug 2026 02:04 PM IST
सार

आगरा के सैंया के धाना गांव में तालाब का पानी सड़क पर भरने और सड़क क्षतिग्रस्त होने से 100 से अधिक छात्र-छात्राएं स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं इरादतनगर के रहलई में स्कूल परिसर और मलपुरा के धनौली मार्ग पर जलभराव से पढ़ाई और ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित है।

विज्ञापन
Waterlogging Blocks School Route Over 100 Students Unable to Attend Classes
स्कूल जाने वाला रास्ता हुआ जलमग्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सैंया में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी का खामियाजा धाना गांव के छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। गांव में जलनिकासी की व्यवस्था बदहाल है। बारिश में तालाब का पानी स्कूल के रास्ते पर भरा हुआ है। जलभराव से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पानी में डूबी और टूटी सड़क के कारण बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन


विकास खंड सैंया की ग्राम पंचायत स्यारमऊ के मजरा धाना में पुराना तालाब है। ग्रामीणों के मुताबिक कई साल से इसकी सफाई नहीं हुई है। इसके कारण बारिश होते ही यह ओवरफ्लो हो गया है। तालाब का पानी मुख्य मार्ग पर भरा है। जलभराव के कारण सड़क कटकर क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
विज्ञापन


कटी सड़क में पानी भरने से लोग रोजाना गिरते भी रहते हैं। छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को अंदाजा लगाना मुश्किल है कि सड़क पर गड्ढे किस जगह हैं। जलभराव ने छात्र-छात्राओं का रास्ता रोक दिया है। नत्थी लाल इंटर कॉलेज के 100 से अधिक बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के सतीश चंद बघेल, श्रीकिशन, मोतीराम, सुनील शर्मा आदि ने बताया कि जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए विधायक भगवान सिंह कुशवाह और खंड विकास अधिकारी से कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। इसके कारण गांववाले परेशान हैं। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है।


खंड विकास अधिकारी जयकिशन दोहरे ने बताया कि गांव धाना की सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने कराया था। जल्द ही विभाग से पत्राचार करके सड़क की मरम्मत और जलभराव की समस्या का दूर कराया जाएगा। -, 

स्कूल परिसर में जलभराव से पढ़ाई ठप
इरादतनगर में डॉ. कर्ण सिंह इंटर कॉलेज, रहलई के प्रधानाचार्य डॉ.विजय कुमार चौहान ने विद्यालय परिसर में लगातार हो रहे जलभराव की समस्या के संबंध में एसडीएम खेरागढ़ को पत्र भेजकर समाधान की मांग की है। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में करीब 2000 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। विद्यालय के पास स्थित तालाब में नहर का पानी आने से परिसर में जलभराव हो जाता है। पानी स्कूल के मैदान तक भरने से पढ़ाई और खेलकूद गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। फर्नीचर, पुस्तकालय और प्रयोगशाला समेत विद्यालय की संपत्ति को भी नुकसान पहुंच रहा है। गांव से रहलई जाने वाली सड़क पर पानी भरने से छात्र-छात्राओं को आने-जाने में भी परेशानी हो रही है। 


पोखर ओवरफ्लो से धनौली मार्ग जलमग्न
मलपुरा क्षेत्र की बमरौली अहीर ग्राम पंचायत में पोखर ओवरफ्लो होने से धनौली मार्ग कई दिनों से जलमग्न है। ग्रामीणों का आना-जाना मुश्किल हुआ है। गांव के रामबाबू, राजू, पप्पू सिंह दिवाकर आदि ने बताया कि किसान और ग्रामीण इसी रास्ते से खेत और धनौली बाजार आते-जाते हैं। रास्ते पर पानी भरा होने से लोगों को करीब चार किलोमीटर घूमकर जाना पड़ रहा है। लोगों ने तालाब की सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था किए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed