{"_id":"6a7ebbab04c8225a2200f919","slug":"mastermind-in-agra-leopard-skin-smuggling-case-arrested-in-delhi-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: तेंदुओं की खाल का तस्कर, दिल्ली से मास्टरमाइंड गिरफ्तार; बर्खास्त सिपाही समेत अब तक नौ आरोपी दबोचे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तेंदुओं की खाल का तस्कर, दिल्ली से मास्टरमाइंड गिरफ्तार; बर्खास्त सिपाही समेत अब तक नौ आरोपी दबोचे गए
Fri, 14 Aug 2026 12:24 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:24 PM IST
सार
आगरा में 10 तेंदुओं की खाल बरामद होने के मामले में एसटीएसएफ और डब्ल्यूसीसीबी ने कथित मास्टरमाइंड वसीम अकरम को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक नौ आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जिनमें दिल्ली पुलिस का बर्खास्त सिपाही भी शामिल है।
विज्ञापन
10 तेंदुओं की खाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में 10 तेंदुओं के खाल के साथ तस्करों के पकड़े जाने के मामले में अब मध्य प्रदेश स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) को बड़ी सफलता मिली है। संगठित गिरोह के मुख्य आरोपी को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी की पहचान वसीम अकरम के रूप में हुई है, जो नई दिल्ली के उत्तम नगर का निवासी है और एक वन्यजीव संरक्षण संस्था में कार्यरत बताया जा रहा है।
इससे पहले जांच एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस के एक बर्खास्त सिपाही को गिरफ्तार किया था, जिस पर अंतरराज्यीय शिकार और वन्यजीव तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने का संदेह है। बर्खास्त सिपाही की पहचान भगवान सिंह उर्फ सलीम के रूप में हुई है, जो दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के बिजवासन इलाके का रहने वाला है। इस मामले में अब तक कुल नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
आगरा में 10 खालों के साथ पकड़े गए थे तस्कर
यह मामला 23 जुलाई 2026 को सामने आया था, जब उत्तर प्रदेश के आगरा में 10 तेंदुओं की खाल के साथ तस्करों को पकड़ा गया था। जांच के दौरान इस पूरे मामले के तार मध्य प्रदेश से जुड़े मिले। इसके बाद एसटीएसएफ और स्थानीय वन विभाग की टीमों ने संयुक्त अभियान शुरू किया। आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। सभी आरोपी जेल में बंद हैं। जांच में सामने आया है कि इनमें से छह तेंदुओं का शिकार कुनो वन्यजीव वनमंडल में किया गया था। इसके अलावा दो तेंदुओं का शिकार श्योपुर वनमंडल और दो का शिकार मुरैना के चंबल अभयारण्य क्षेत्र में किया गया था। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कूनो का पूरा क्षेत्र चीता लैंडस्केप का हिस्सा है।