{"_id":"6a7eaef1779981b9180cac5f","slug":"man-tries-to-drag-two-schoolgirls-into-bushes-near-agra-police-station-crowd-catches-him-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: छात्राओं को झाड़ियों में खींच ले गया युवक, बीच रास्ते पर कर डाली शर्मनाक हरकत; फिर लोगों ने यूं सिखाया सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: छात्राओं को झाड़ियों में खींच ले गया युवक, बीच रास्ते पर कर डाली शर्मनाक हरकत; फिर लोगों ने यूं सिखाया सबक
Fri, 14 Aug 2026 11:30 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:30 AM IST
सार
आगरा में सदर थाने के पास स्कूल से लौट रहीं दो छात्राओं को एक युवक ने झाड़ियों में खींचने की कोशिश की। छात्राओं के शोर पर लोगों ने उन्हें बचाया और युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया, जांच में उसके मानसिक रूप से बीमार होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
सिरफिरे की पिटाई करते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सदर से 100 मीटर की दूरी पर स्कूल से घर लौट रही दो छात्राओं को युवक ने झाड़ियों में खींचने की कोशिश की। शोर मचाने पर जुटे लोगों ने छात्राओं को बचाया और आरोपी की पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई। जांच में आरोपी मानसिक बीमार निकला। उसे एक एनजीओ के सुपुर्द किया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मधु नगर क्षेत्र की 9 और 10 साल की दो छात्राएं स्कूल से घर लौट रही थीं। मधु नगर मोड़ पर पहले से मौजूद एक युवक ने छात्राओं को पकड़ लिया और झाड़ियों में खींचने लगा। छात्राओं के शोर मचाने पर दूसरे छात्रों ने सड़क पर आते-जाते लोगों को रोका और घटना की जानकारी दी। लोग झाड़ियों में घुस गए और छात्राओं को छुड़ाने के बाद आरोपी युवक की पिटाई की।
पुलिस ने उसे एनजीओ अपना घर के सुपुर्द किया है। पुलिस की जांच में आरोपी अपना नाम-पता नहीं बता सका। एसीपी सदर राम प्रवेश गुप्ता ने बताया कि वह अजीब हरकतें कर रहा था। बाद में उसके मानसिक बीमार होने की पुष्टि हुई। जिस जगह घटना हुई, वहां के लोगों ने बताया कि युवक दो वर्ष से सड़क पर सोता और खाता-पीता है। पहले भी आती-जाती महिलाओं के साथ ऐसी हरकतें कर चुका है। एक युवती से गलत हरकत करने पर उसे पीटा भी गया था लेकिन मानसिक बीमारी के कारण कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
उधर, इस घटना से दोनों छात्राएं काफी डर गईं। उनके परिजन उन्हें अपने साथ घर ले गए। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस की गश्त रहती तो ऐसी हरकत नहीं होती। परिजन ने इस रास्ते पर पुलिस तैनात करने की मांग की। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि आरोपी युवक छात्राओं के साथ किसी तरह की घटना को अंजाम दे सकता था। उसे सुरक्षित आश्रय दिलाया जाना चाहिए। यदि बीमार है तो मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में उसका उपचार किया जाना चाहिए। लोगों ने उसके घरवालों की जानकारी जुटाने की भी मांग की। उनका कहना था कि युवक को उसके परिजन के सुपुर्द किया जाए।