IND vs SL 1st Test: गुरनूर और प्रसिद्ध में किसे मिलेगा मौका? गिल ने बताया; भारत के 600वें टेस्ट पर कही यह बात
भारत श्रीलंका के खिलाफ शनिवार से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से अपने 600वें टेस्ट मैच के ऐतिहासिक पड़ाव पर पहुंचेगा। कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर देश के 600वें टेस्ट में नेतृत्व करना उनके लिए बड़ा सम्मान है। उन्होंने WTC फाइनल की दावेदारी के लिए छह-सात टेस्ट जीतने का लक्ष्य रखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गिल ने कहा, 'अपने देश के 600वें टेस्ट में कप्तानी करना सम्मान की बात है और स्वतंत्रता दिवस पर ऐसा करना इससे भी बड़ा सम्मान है।' गिल के लिए यह मुकाबला कप्तान के तौर पर भी अहम है। उन्होंने कहा कि अब वह अपनी भूमिका में सहज महसूस कर रहे हैं और टीम का सबसे बड़ा लक्ष्य विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में बने रहना है।
📍 𝙂𝙖𝙡𝙡𝙚
— BCCI (@BCCI) August 13, 2026
Preps in full swing for the Test series opener 🙌 🙌#TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/ttkuC1McHX
भारत इस समय विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए संघर्ष कर रहा है। गिल ने साफ किया कि टीम को आगे लगातार जीत दर्ज करनी होगी। भारतीय कप्तान ने कहा, 'अब मैं कप्तान के तौर पर अपनी भूमिका में सहज हूं। हमारा लक्ष्य विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में बने रहना है। इसके लिए हमें छह या सात टेस्ट जीतने होंगे। इसलिए हम यहां से इसकी शुरुआत करना चाहते हैं।' श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट भारत के लिए इसी अभियान की शुरुआत माना जा रहा है। इसके बाद टीम को न्यूजीलैंड में दो मैचों की महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज खेलनी हैं। फिर भारत को अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।
जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी भारत के लिए बड़ा झटका है। ऐसे में टीम के युवा और कम अनुभवी गेंदबाजों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी। गिल ने हालांकि इसे चुनौती के साथ-साथ दूसरे खिलाड़ियों के लिए मौका भी बताया। उन्होंने कहा, 'जसप्रीत बुमराह यहां नहीं हैं, लेकिन यह किसी और खिलाड़ी के लिए आगे आने का अवसर है। यह सब खेल की गति को समझने और उसके हिसाब से खेलने की बात है।'
भारत को मोहम्मद सिराज के साथ दूसरे तेज गेंदबाज के चयन को लेकर भी माथापच्ची करनी है। गिल ने युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ की खूबियां बताईं, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा के हालिया प्रदर्शन की भी तारीफ की। ऐसे में उन्होंने संकेत दिया कि दूसरे तेज गेंदबाज का चयन आसान नहीं होगा। गिल ने कहा, 'गुरनूर बराड़ शानदार हैं, क्योंकि वह अच्छी गति के साथ पुरानी गेंद से उछाल हासिल कर सकते हैं। लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा भी हाल में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, जैसा कि हमने अभ्यास मैच में देखा। इसलिए यह एक मुश्किल फैसला है।' गॉल की परिस्थितियों में भारत तीन स्पिनरों के साथ उतरता है या तेज गेंदबाजी को ज्यादा महत्व देता है, यह भी देखने वाली बात होगी।
भारतीय टीम में कुछ नए चेहरों को मौका मिल रहा है। गिल ने कहा कि युवा खिलाड़ियों से तुरंत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद करने के बजाय उन्हें समय देना जरूरी है। उन्होंने कहा, 'खिलाड़ी अपने आप आगे बढ़ेंगे। हमें उन्हें समय देना होगा। कुछ खिलाड़ियों को थोड़ा समय चाहिए होता है।'
साई सुदर्शन की चोट पर गिल ने बताया कि टीम प्रबंधन लगातार खिलाड़ियों के संपर्क में है। उन्होंने कहा, 'उनके साथ लगातार बातचीत होती रहती है। दुर्भाग्य से साई सुदर्शन उतना सुधार नहीं कर पाए, जितना हम चाहते थे, क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में हम जोखिम नहीं ले सकते। लेकिन हमें अपनी 15 खिलाड़ियों की टीम पर पूरा भरोसा है।'