{"_id":"6a7fef969d9d03b29103051e","slug":"pm-modi-highlights-growth-in-higher-education-says-650-new-universities-added-in-a-decade-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Speech: 10-12 वर्षों में देश में जुड़े 650 नए विश्वविद्यालय, मेडिकल सीटों की संख्या भी हुई दोगुनी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
PM Modi Speech: 10-12 वर्षों में देश में जुड़े 650 नए विश्वविद्यालय, मेडिकल सीटों की संख्या भी हुई दोगुनी
Sat, 15 Aug 2026 10:18 AM IST
Shahin Praveen
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Sat, 15 Aug 2026 10:18 AM IST
सार
Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा क्षेत्र में हुए बदलावों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पिछले 10-12 वर्षों में देश में लगभग 650 नए विश्वविद्यालय जुड़े हैं, जबकि मेडिकल सीटों की संख्या 2014 की तुलना में दोगुनी से भी अधिक हो गई है।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा विस्तार हुआ है। इस दौरान 650 नए विश्वविद्यालय शुरू हुए हैं और 2014 के मुकाबले मेडिकल सीटों की संख्या दोगुनी से भी अधिक हो गई है, जिससे छात्रों को पढ़ाई के ज्यादा अवसर मिल रहे हैं।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि सरकार दशकों बाद एक नई शिक्षा नीति लेकर आई है। लाल किले की प्राचीर से उन्होंने कहा, "35 साल तक कोई शिक्षा नीति नहीं थी। हम एक नई शिक्षा नीति लेकर आए हैं।"
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने कहा, "2004 से 2014 के बीच 350 से भी कम विश्वविद्यालय थे। और आज, 10-12 वर्षों में, लगभग 650 नए विश्वविद्यालय जुड़ गए हैं।" उन्होंने आगे कहा, "2014 से पहले केवल 400 मेडिकल सीटें थीं, और आज लगभग 850 मेडिकल सीटें उपलब्ध हैं।"
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत विदेशी विश्वविद्यालयों के लिए एक आकर्षक जगह के रूप में उभर रहा है। मोदी ने कहा, "... अब विदेशी विश्वविद्यालय भी भारत आ रहे हैं। ऐसी व्यवस्था भी की गई है कि हमारे युवा भारत में ही विदेशी डिग्रियां हासिल कर सकें।"
भारत के 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "कोचिंग क्लास गरीबों और मध्यम वर्ग पर बोझ डालती हैं। हम विभिन्न परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराएंगे।
उन्होंने आगे कहा, 'हर माता-पिता को लगता है कि अगर वे अपने बच्चे को कोचिंग क्लास में नहीं भेजते हैं, तो उनका परिवार प्रतिष्ठित नहीं है।"
कमेंट
कमेंट X